फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   STF will take all three accused to Aligarh today

Karnal News: तीनों आरोपियों को आज अलीगढ़ लेकर जाएगी एसटीएफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
STF will take all three accused to Aligarh today
- कुटेल गांव निवासी स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई संजीव की उसके जीजा ने ही सुपारी देकर कराई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एएसआई संजीव की हत्या के मामले में एसटीएफ सोमवार को तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ लेकर जाएगी। जहां से आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की जाएगी। हालांकि रविवार को ही तीनों आरोपियों को एसटीएफ की ओर से उत्तर प्रदेश लेकर जाना था लेकिन घायल आरोपी मोहित ने टांग में दर्द होने की वजह से वह यूपी नहीं जा पाए।
आरोपी मोहित की टांग में गोली लगी है। तीनों आरोपी छह दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। रिमांड का एक दिन बीत चुका है। कुटेल गांव निवासी स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई संजीव की उसके जीजा राजेश ने दो जुलाई को सुपारी देकर हत्या कराई थी। इस मामले में एसटीएफ ने तीन आरोपी मोहित, तुषार व खितेंद्र को गिरफ्तार किया है। इनमें से मोहित व तुषार ने एएसआई को गोली मारी थी। आरोपी जीजा ने खितेंद्र को अपने साले को मारने की सुपारी दी थी। खितेंद्र के पास ही राजेश ने 1.95 लाख रुपये भेजे हुए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों से एक गाड़ी, एक पिस्तौल व चार गोलियां बरामद की हैं। अभी बाइक बरामद करनी बाकी है। जिस पर सवार होकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं हत्या के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इस बारे में न तो पुलिस खुलकर कारण बता रही है न ही परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed