{"_id":"684f38c1a2bbdf349d0d027e","slug":"stf-is-searching-the-mobile-phones-of-the-accused-karnal-news-c-18-knl1008-670498-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आरोपियों के मोबाइल खंगाल रही एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आरोपियों के मोबाइल खंगाल रही एसटीएफ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-13 निवासी आरोपी दीपेंद्र और अदम्य हैंड ग्रेनेड कहां से लाए, कहां लेकर जा रहे थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
इसका पता लगाने के लिए एसटीएफ शहर के सीसीटीवी खंगाल रही है। इसके अलावा दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन से डाटा लिया जा रहा है।
उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये पता लगाया जा रहा है कि दोनों भानु गैंग के कितने गुर्गों के संपर्क में हैं और उनकी आगे की क्या योजनाएं हैं। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया है।
माना जा रहा है कि एसटीएफ भानु गैंग के बड़े प्लान का पर्दाफाश कर सकती है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बलड़ी बाईपास के नजदीक शहर के ही सेक्टर-13 निवासी दीपेंद्र और अदम्य को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा था।
इसके बाद शाम को करीब छह बजे हैंड ग्रेनेड को करनाल-इंद्री रोड स्थित एक खाली खेत में ले जाकर डिफ्यूज कर दिया गया।एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।