फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State President knows more than me but I will contest elections from Karnal only: CM

संशोधित : प्रदेशाध्यक्ष को जानकारी मुझसे ज्यादा पर मैं करनाल से ही लडूंगा चुनाव : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
State President knows more than me but I will contest elections from Karnal only: CM
करनाल। भाजपा की उम्मीदवारों के सूची जारी होने से पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल से ही उम्मीदवार रहने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि चिंता मत करें मैं करनाल से ही चुनाव लडूंगा। वे शुक्रवार को करनाल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सीएम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर जनता का अभिवादन भी किया। जब पत्रकारों ने सीएम से पूछा कि आप करनाल छोड़कर लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैं करनाल से चुनाव लडूंगा।
विज्ञापन

जब पत्रकारों ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने ये दावा किया है तो सीएम ने जवाब दिया कि वो माननीय प्रदेशाध्यक्ष हैं, उन्हें जानकारी मेरे से ज्यादा है पर मैं करनाल से ही चुनाव लडूंगा, आप चिंता मत करें। जिन दावेदारों ने चुनाव के लिए बायोडाटा दिया था, उसे सूचीबद्ध करके केंद्रीय नेतृत्व को दे दिया है। अगला निर्णय उनका है। मैं सभी लोगों से आग्रह करुंगा कि प्रत्याशी नहीं केवल कमल का निशान देखें। सीएम ने कहा कि मैं करनाल के लोगों को प्यार करता हूं। उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

भ्रष्टाचारी फंसे हुड्डा, मान भाषा में रखें मर्यादा

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी की कार्रवाई पर सीएम ने कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं, वो फंसते हैं। ये मामला पुराना है। ईडी ने अपना काम किया है। पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के कंगना रनौत पर दिए बयान पर कहा कि वे भाषा में मर्यादा रखें। वे बड़े नेता हैं, उनसे आग्रह है कि सही भाषा का चयन करें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे पर सीएम ने कहा कि उनके कार्यक्रम की अभी कोई सूचना नहीं है, लेकिन हम उनका स्वागत करेंगे। उनके प्रदेश में कार्यक्रम जरूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed