फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State level sports Maha Kumbh postponed again, players disappointed

Karnal News: फिर टला राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ, खिलाड़ी मायूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
State level sports Maha Kumbh postponed again, players disappointed
करनाल। प्रदेश में 28 से 30 जुलाई तक होने वाला खेल महाकुंभ फिर टल गया है। 26 और 27 जुलाई को तृतीय श्रेणी पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) और 30 और 31 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के कारण खेल प्रतियोगिता स्थगित हुई है। यह प्रतियोगिताएं फिर से स्थगित होने से खिलाड़ियों में मायूसी है।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ सभी जिलों में 11 व 12 जुलाई को आयोजित की जानी थी। करनाल में नौकायन के राज्य स्तरीय मुकाबले होने हैं। जिला स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों का कहना है कि वह बार-बार खेल महाकुंभ की तैयारी के लिए जीतोड़ मेहनत करते रहे हैं। ऐसे में लगातार तिथि में बदलाव होने से मायूसी है। इस प्रतियोगिता के लिए करनाल से अलग-अलग स्पर्धाओं में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खेल विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अब यह प्रतियोगिता अगस्त में होगी। तिथि जल्द तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आयोजन की जल्द नई तिथि होगी जारी
सीईटी और एचटेट के अभ्यर्थियों और खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसलिए खेल महाकुंभ की तिथि बदलने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले 11 जुलाई को खेल महाकुंभ शुरू होना था, लेकिन 9 जुलाई को अचानक से आदेश जारी कर प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई। 28 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन फिर से प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई। - राकेश पांडेय, उपनिदेशक खेल एवं जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed