फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State level athletics competition of PM Shri Schools from today

Karnal News: पीएम श्री स्कूलों की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
State level athletics competition of PM Shri Schools from today
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पीएम श्री स्कूलों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुरू होगा। इसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कर्ण स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ खेलों के लड़कों व लड़कियों के मुकाबले होंगे। इसमें 100, 200, 400 व 4x400 रिले दौड़, लंबी व ऊंची कूद, शॉट पुट व डिस्कस थ्रो की स्पर्धाएं होंगी।


सहायक शिक्षा खेल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 जिलों के 968 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक जिले की टीम के साथ दो-दो इंचार्ज भी आएंगे। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उपायुक्त उत्तम सिंह करेंगे। सभी खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम के आस-पास के सरकारी व निजी स्कूलों में करवाई गई है। प्रतियोगिता का संचालन जिला प्रोजेक्ट समन्वयक समग्र शिक्षा की ओर से किया जाएगा। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं व कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के प्रतिभागी विद्यार्थी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 10 से 11 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन




पहले दिन आयोजित खेलों की समय सारणी

- 12 बजे लड़के 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, लड़कियों की लंबी कूद।

- 12 बजकर 15 से 45 मिनट तक, लड़कों व लड़कियों की 400 मीटर दौड़।

- एक से डेढ़ बजे तक,दोनों वर्गों की 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो।

- दो बजे से 2.40 तक, लंबी व ऊंची कूद व शॉटपुट।

- तीन बजे से 3.45 तक, दोनों वर्गों की 400 व 100 मीटर दौड़।

- चार से पांच बजे तक, दोनों वर्गों की 100 मीटर दौड़, 4x400 रिले दौड़ लड़कों व लड़कियों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed