फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stadium's A team won in Kabaddi and remained runner up

Karnal News: कबड्डी में स्टेडियम की ए टीम जीती, बी रही रनरअप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Stadium's A team won in Kabaddi and remained runner up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सांसद खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो और कबड्डी के 21 मुकाबले हुए। कबड्डी में कर्ण स्टेडियम ए टीम विजेता व बी टीम रनरअप रही।
रोबिन मान बेहतर रेडर व अभिषेक बेहतर कैचर चुने गए। खो-खो के फाइनल में बाल राजपुतान ने पीएस एकेडमी को 11-4 से हराया।
दूसरे दिन पूल दो में कबड्डी के 17 व खो-खो के चार मैच खेले गए। कबड्डी में असंध खंड के बल्ला व नीलोखेड़ी खंड के रायसन गांव की टीमें भी विजेता रहीं।
सुबह के सत्र में खो-खो के सेमीफाइनल में पीएस एकेडमी मूनक ने पीएमश्री प्रेम नगर विद्यालय की टीम को 9-8 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बाल राजपुतान ने बीबीपुर जाट्टान को 12-4 से हराया। तीसरी पोजीशन प्राप्त करने के लिए बीबीपुर जाट्टान ने पीएमश्री जीएसएसएस प्रेम नगर को रोमांचक मैच में एक अंक से हराया। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि इन खेलों में विजेता टीम 11 मई को फाइनल में प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल हमें एकता का संदेश देते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार होनी चाहिए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। खेलों में जीत हार होती है, लेकिन सीखने का भी अवसर मिलता है।
विज्ञापन

एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता मेें खो-खो के लिए 33 टीमें आई हैं इनमें 13 पुरुषों की और 20 महिलाओं की टीमें शामिल हैं।
कबड्डी के लिए 47 टीमें आई हैं, जिनमें से 37 पुरुषों की और 10 महिलाओं की टीमें शामिल हैं। एईओ संगीता, वॉलीबॉल कोच अश्विनी कुमार, कबड्डी कोच हमिद कुमार आदि मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed