{"_id":"5f6677b38ebc3e8b6d71dddc","slug":"sri-guru-granth-sahil-prachar-satkar-committee-will-fight-against-narcotics-karnal-news-knl447849176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सत्कार कमेटी लड़ेगी नशे से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सत्कार कमेटी लड़ेगी नशे से जंग
विज्ञापन
करनाल गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह दादूव?
- फोटो : Karnal
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के मान सम्मान, सिक्खी के प्रचार-प्रसार और नशे के खिलाफ अब प्रदेश में एक विशेष कमेटी काम करेगी। जल्द ही हरियाणा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सत्कार कमेटी का गठन होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य गुरु ग्रंथ साहिब के मान सम्मान के अलावा प्रदेश में नशे को खत्म करना और युवाओं को इसके चंगुल से मुक्त कराना रहेगा। यह जानकारी करनाल पहुंचे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने अमर उजाला से बातचीत में दी।
2014 में विधानसभा में बिल पास होने के बाद अस्तित्व में आई कमेटी का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद वे शनिवार को पहली बार करनाल के डेरा कार सेवा में पहुंचे थे, जहां जत्थेदार बाबा सुक्खा सिंह ने सिरोपा भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी के उत्साह को देखते हुए हरियाणा के गुरुघरों की सेवा को अच्छे ढंग से चलाने और गुरु सिक्खी प्रचार प्रसार के लिए कमेटी बड़ा विस्तार प्रदेश में करने जा रही है। यदि युवा नशे का सेवन करेंगे ही नहीं, तो उसकी खपत भी कम हो जाएगी। इसके अलावा सत्कार कमेटी युवाओं में विद्या का प्रसार भी करेगी।
हरियाणा में जारी होगा नानक साहिब कैलेंडर..
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की सरपरस्ती में हरियाणा में नानक साहिब कैलेंडर भी जारी किया जा रहा है, जिसमें मासिक नानक साहिब संदेश गुरमत, गुरबाणी, इतिहास और सेहत के बारे में लेख दिए होंगे। साथ ही कमेटी की सरगर्मियां भी दी जाएंगी। सभी गुरु साहिब की शताब्दियां जो स्टेट लेवल पर मनाई जाएंगी, इसकी विस्तृत जानकारी भी कैलेंडर में होगी।
विज्ञापन
बोले, पंजाबी का दुनिया में वर्चस्व, भेदभाव बर्दाश्त नहीं...
अमर उजाला के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि पंजाबी का दुनिया में वर्चस्व है, इसके साथ भेदभाव हुआ तो आवाज बुलंद करेंगे। हरियाणा क्या, देश के किसी भी राज्य में जहां पंजाबी रहता है या पंजाबी बोली जाती है, उसका मान सम्मान करना होगा। देश की आजादी में भी पंजाबी समुदाय का बड़ा योगदान है। उस समय फांसी पर चढ़ने वाले 121 लोगों में 93 सिख-पंजाबी थे। इसी तरह अन्य संघर्षों में भी सिख समुदाय और पंजाबियों ने योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कनाडा में पंजाबी में साइन बोर्ड लगे हैं और इंग्लैंड में साउथ हाल रेलवे स्टेशन पर जी आया नू.. पंजाबी में लिखा हुआ है।