{"_id":"69162550221bd2f0c1050cec","slug":"spirituality-provides-a-happy-life-swami-omkarananda-karnal-news-c-18-knl1008-780314-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आध्यात्म सुखी जीवन प्रदान करता है : स्वामी ओंकारानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आध्यात्म सुखी जीवन प्रदान करता है : स्वामी ओंकारानंद
Fri, 14 Nov 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
आध्यात्म सुखी जीवन प्रदान करता है : स्वामी ओंकारानंद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी ओंकारानंद सरस्वती वीरवार को सेक्टर-7 के ब्रह्मा कुमारीज केंद्र पहुंचे। यहां प्रेम दीदी की मौजूदगी में स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने कहा कि लोग शांति की खोज में भटक रहे हैं, ज्ञान से अलग रहकर अव्यवस्थित जीवन ही दुखों का कारण है। आध्यात्म जीवन सुखी जीवन प्रदान करता है।
वैदिक प्रवक्ता स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने कहा कि आध्यात्मिकता के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन जीने की कला भी प्राप्त होती है, ताकि संसार में सफलता पूर्वक माया में रहते हुए भी असंग भाव से कमल के फूल की तरह रहा जा सके। सभी धर्म संप्रदायों में आदर एवं सम्मान का भाव रखते हुए मुरली क्लास के माध्यम से एक परमात्मा का ज्ञान यहां भाई व बहनों में बांटा जाता है।
वेद उपनिषद और अन्य शास्त्र भी हमें यही शिक्षा देते हैं कि माया से सदैव सावधान रहो एवं त्याग पूर्वक जीवन जीने की कला सीखों। इसी में शांति है एवं दुखों से मुक्त जीवन भी है, अंततः मोक्ष भी प्राप्त इसी रास्ते से होता है। स्वामी ओंकारानंद सरस्वती भारत ही नहीं परंतु अन्य देशों में भी जाकर ब्रह्मा कुमारीज केदों पर अपना अनुभव साझा करते रहते हैं। अभी-अभी सिंगापुर केंद्र एवं मलेशिया के एशिया रिट्रीट सेंटर पर कुछ दिनों का निवास करते हुए अपना अनुभव साझा कर वापस लौटे हैं। ब्रह्माकुमारी आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट के हेड राज योगिनी प्रेम दीदी ने स्वामी ओंकारानंद सरस्वती को बुके व चादर भेंट करके सम्मानित किया।