फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Speeding bus avoids overturning

Karnal News: तेज रफ्तार बस पलटने से बची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Speeding bus avoids overturning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चालक की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। हाईवे पर तेज गति से चालक बस दौड़ा रहा था। इसी दौरान बस दूसरे वाहन से टकरा गई और पलटने से बाल-बाल बची। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी।

कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद निवासी नैंसी ने बताया कि उसका पति खेड़ीबाड़ी करता है। उन्होंने बेटे को यूरोप भेजने के लिए दो अगस्त को दिल्ली स्थित दूतावास में वीजा के लिए जाना था। अमृतसर से बस में दिल्ली के लिए टिकट बुकिंग कराने के बाद जा रहे थे। अंबाला के पास पहुंचते ही चालक तेज गति से बस को दौड़ाने लगा। इसी दौरान यात्रियों ने बस को दौड़ाने का विरोध किया तो चालक और परिचालक ने अभद्र व्यवहार किया। जैसे ही बस निर्मल कुटिया के पास फ्लाइओवर पर पहुंची चालक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अन्य वाहन से बस की टक्कर हो गई। चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed