फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Special parole was given during the Corona period, the prisoner did not return to jail

कोरोना काल में मिली थी स्पेशल पेरोल, जेल नहीं लौटा कैदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Special parole was given during the Corona period, the prisoner did not return to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक कैदी स्पेशल पेरोल के बाद जिला जेल वापस नहीं पहुंचा। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर कोरोना काल में स्पेशल पेरोल मिली थी। जिला जेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रामनगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। जिला जेल पुलिस द्वारा राम नगर थाने में दी शिकायत में बताया कि कैदी मांगा उर्फ मांगे निवासी खेड़ी जनारदार थाना झिंझाना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश लंबे समय से सोनीपत के थाना गनौर में डकैती के मामले में आजीवन कारावास काट रहा है।

आरोपी को 27 मई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक जिला मजिस्ट्रेट शामली के आदेशानुसार स्पेशल कोविड 19 पेरोल मिली थी। आरोपी को 26 सितंबर 2021 को जिला जेल में हाजिर होना था। जो हाजिर नहीं हुआ। जब फोन से कैदी के घर संपर्क किया तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसका पति मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। कैदी को रिहा न करने के लिए मुजफ्फरनगर जेल में पत्र भेजा गया था। आरोपी की पत्नी ने भी आश्वासन दिया था कि वह अपने पति को जेल में लेकर आएगी लेकिन कैदी ने उस मामले में जमानत ले ली। अभी तक वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed