फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SP Sir Vehicles running without number plates, take action

Karnal News: एसपी साहब… बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहन, कार्रवाई करो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
SP Sir Vehicles running without number plates, take action
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन (आरएसओ) यूनिट ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया और करनाल के एसडीएम प्रदीप से मुलाकात कर शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। आरएसओ के पदाधिकारियों ने कहा कि एसपी साहब, शहर में बिना नंबर प्लेट के कई वाहन चल रहे हैं और कई वाहन चालकों ने नंबर प्लेट के अंकों को टेप लगाकर या मोड़कर छुपाया हुआ है। ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नशा कर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर भी लगाम लगाई जानी चाहिए, ताकि सड़क हादसों में कमी हो सके। बैठक में आरएसओ के प्रधान रमन मिड्ढा ने जीटी रोड पर बनाए गए अवैध कट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ होटल और ढाबा संचालकों ने ग्रिल तोड़कर अवैध रूप से कट बना लिए हैं। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान ओपी सचदेवा, कार्यकारिणी सदस्य नरेश सहगल, आरएम ग्रोवर, सुनील व समन्वयक रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र ने कहा कि जहां दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, उन स्थानों को चयनित कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। पुलिस आरएसओ के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने का प्रयास करेगी। वहीं, एसडीएम प्रदीप ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए योजनाबद्ध काम किए जाएंगे। सभी शिकायतें और सुझाव आरटीए कार्यालय में दें ताकि सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed