{"_id":"6004aabe8ebc3e31d7010d7f","slug":"sonipat-became-the-overall-champion-karnal-news-knl58024042","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशस्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में सोनीपत ओवरआल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशस्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में सोनीपत ओवरआल विजेता
विज्ञापन
करनाल। कर्ण स्टेडियम में दो दिवसीय 34वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेशभर के सभी जिलों से अंडर-14, 16,18 और 20 के करीब 2000 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दो दिनी प्रतियोगिता में सबसे अधिक 14 मेडल सोनीपत के नाम रहा, वहीं 12 मेडल के साथ हिसार दूसरे नंबर पर रहा। 9-9 मेडल के साथ भिवानी, चरखीदादरी और जींद तीसरे पायदान पर रहे।
कड़ाके की ठंड के बीच करनाल के कर्ण स्टेडियम में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कश थ्रो, बॉल थ्रो, शॉटपुट, हर्डल रेस, जैवलिन, हेमर, पॉल वाल्ट, दो हजार, तीन हजार, पांच हजार, 400 मीटर, दस हजार मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भिवानी और सोनीपत के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात-सात मेडल हासिल किये। हिसार छह मेडल के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा। झज्जर और पानीपत के खिलाड़ियों ने पांच-पांच मेडल झटक कर अपने जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दो दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा मेडल 14 अंकों के साथ सोनीपत के खिलाड़ी अव्वल रहे। वहीं पहले दिन प्रतियोगिता में जहां सिरसा, सोनीपत और चरखीदादरी का दबदबा रहा, वहीं दूसरे दिन सिरसा, पंचकूला और जींद अंक तालिका में पिछड़ती नजर आई। दूसरे दिन सिरसा को बिना मेडल के ही संतोष करना पड़ा। वहीं चरखीदादरी ने तीन और जींद ने केवल 3 ही मेडल हासिल किए। मुकाबलों में अगर ओवरऑल विजेता की बात करें तो सोनीपत के खिलाड़ियों ने पहले और दूसरे दिन अपना जलवा कायम रखा। हिसार ने जहां पहले दिन चार मेडल जीते, वहीं दूसरे दिन भी चार मेडल की बढ़ोत्तरी के साथ 8 मेडल झटक कर प्रतियोगिता में 12 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा।