फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   son in law died in the fight

मारपीट में दामाद की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
son in law died in the fight
किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद ससुरालियों ने दामाद की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक ईश्वर- (31) के पिता रामफल वासी शेखपुरा ने बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 12 साल पहले गांव फरल में हुई थी। ससुराल वाले निसिंग में रहते थे। 26 अगस्त को मेरा बेटा और मेरी पत्नी ईश्वर के ससुराल मिलने आये थे। मेरी पत्नी वहां से उसी दिन शेखपुरा आ गयी थी, जबकि बेटा अपनी बहन अनिता के साथ डेरा डंडारपुर पैदल जा रहा था। तभी मेरी पत्नी के पास दामाद राजेंद्र का फोन आया कि ईश्वर जख्मी हालत में है। यह सुनते ही मैं और मेरी पत्नी निसिंग पहुंचे जहां राजेंद्र ने ईश्वर को निसिंग के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। ईश्वर ने बताया कि उसके साले सतीश, साहिल और सास गजो देवी ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान ईश्वर की मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि ईश्वर की ससुराल वालों की पिटाई के कारण ही मौत हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। बताया गया कि मृतक ईश्वर की शुरू से ही ससुराल पक्ष से नहीं बनती थी, जिस कारण आपस में तकरार होती रहती थी। घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर अनबन हुई और ससुराल पक्ष ने ईश्वर की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed