{"_id":"69694a7b39ec4a69420a0cac","slug":"son-dies-in-road-accident-father-seriously-injured-karnal-news-c-18-knl1018-824591-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के ढाकवाला गांव के पास बुधवार देर रात घने कोहरे के चलते हुए सड़क हादसे में नगला मेघा निवासी सावन (18) की मौत हो गई, जबकि उनके पिता पपला गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर काम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
सावन मुस्तफाबाद के पास रेत की खदानों में स्थित एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था। मकर संक्रांति पर्व के चलते वह काम खत्म कर अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रात के समय ढाकवाला गांव के पास अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया, जबकि उनके पिता भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सावन को उनके परिचित अरविंद ने अपनी कार से करनाल के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी पीएसआई विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।