फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Solution to one of the two complaints received in the camp

Karnal News: शिविर में आईं दो शिकायतों में से एक का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Solution to one of the two complaints received in the camp
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। इसमें दो शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से एक का मौके पर समाधान किया गया।
इंद्री उपमंडल में चार शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका मौके पर समाधान कर दिया गया। नीलोखेड़ी उपमंडल में एक शिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर समाधान कर दिया गया। घरौंडा उपमंडल में दो शिकायत आईं जो अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

वहीं असंध उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।

ऐसे शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इंद्री, असंध और घरौंडा में भी लगाए गए। जिला स्तरीय शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का निदान कर दिया गया। शेष पर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed