फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Soldiers should get relief in toll tax even after retirement

Karnal News: सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद भी मिले टोल टैक्स में राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Soldiers should get relief in toll tax even after retirement
करनाल। फौजी जब तक देश की सीमा पर रहते हैं, जांबाजी के साथ ड्यूटी करती हैं। उनको घर-परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए भी समय नहीं मिलता। सेवानिवृत्त होने के बाद उनको सामान्य जीवन जीने में परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्हें बेहतर जिंदगी मिले, ऐसा सभी का प्रयास होना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना चाहिए। सरकार को पूर्व सैनिकों के लिए टोल टैक्स माफ कर देना चाहिए या सीमित समय तक उनसे टोल नहीं लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन


सीएम से भी की है चर्चा

15 साल तक वायु सेना में सेवा देने वाले भूपेंद्र मान ने बताया कि वह जुलाई, 2005 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि जब तक उन्होंने देश के लिए अपनी सेवाएं दीं तब तक उनकाे गाड़ियों पर टोल टैक्स नहीं देना पड़ा। जब वह सेवानिवृत्त हुए तो किसी भी टोल टैक्स पर उनका आई कार्ड नहीं माना जाता। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

पेंशन में टोल देने में दिक्कत
10 साल तक सेना में सेवा देने वाले चंद्रभान शर्मा ने बताया कि वह 1996 में सेवानिवृत्त हुए थे। जब तक वह सेना में रहे टोल टैक्स के बारे में उन्होंने चिंता नहीं की। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें कहीं जाने पर टोल टैक्स देना पड़ता है। पेंशन में ऐसा करना मुश्किल होता है। उन्हें टोल टैक्स में राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में जितने भी पूर्व सैनिक हैं उन सभी को टोल टैक्स पर कुछ छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed