फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Soil micro organisms will now be examined to increase fertility

Karnal News: उर्वरा शक्ति बढ़ाने को अब मिट्टी के सूक्ष्म जीवों की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Soil micro organisms will now be examined to increase fertility
- एमएचयू के वैज्ञानिक कर रहे शोध, किसानों की कार्यशाला में कुलपति ने दी जानकारी
विज्ञापन

- मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरणी संतुलन के सतत उपाय विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए अब तक केवल मिट्टी की जांच कराई जाती थी लेकिन आने वाले समय में किसान मिट्टी के अलावा मिट्टी के सूक्ष्म जीवों की भी जांच करा सकेंगे। इसे लेकर वैज्ञानिकों की ओर से शोध किया जा रहा है। शोध पूरा होने के साथ ही तकनीक इजाद की जाएगी।
यह जानकारी महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने दी। विश्वविद्यालय में अनुसंधान निदेशालय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (नई दिल्ली) की ओर से प्रायोजित हरियाणा के मध्य गंगा मैदान क्षेत्र में मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय संतुलन के सतत उपाय विषय को लेकर मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। साथ ही दो दिवसीय किसान संवाद एवं प्रदर्शनी का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से आए करीब 60 किसानों ने भाग लिया। कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि अनुसंधान निदेशक डॉ. रमेश गोयल व कार्यशाला संयोजिका डॉ. बिमला रही।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने किसानों से कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने के लिए पर्यावरणीय संतुलन के लिए कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्राकृतिक संसाधनों को किस प्रकार सुरक्षित रखें, इन सबके लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। किसानों की आय बढ़े, फसलों पर लागत कम करें, प्राकृतिक संसाधनों का समुचित प्रयोग हो, गुणवत्ता में सुधार आए। कम पानी की जरूरत वाली फसलों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी जांच का मॉडल हरियाणा से हुआ शुरू
कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने कहा कि मिट्टी जांच का मॉडल हरियाणा से शुरू हुआ, जिसे दूसरे कई राज्यों ने अपनाया। 2015 में प्रधानमंत्री ने मिट्टी जांच के लिए मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड की शुरुआत की, जिससे किसानों को अपने खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में हर जानकारी हो। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर ही किसान भूमि की उपजाऊ शक्ति को कैसे बनाएं रखें, उपाय कर सकता है। 2047 यानी आजादी के 100 साल बाद भारत कैसा होगा, इसी परिकल्पना के पीछे का उददेश्य है कि ग्लोबल फूड पावर हाउस के तौर पर उभरे अर्थात भारत अपने साथ-साथ विश्व की भोजन की जरूरतों को पूरा करे और पूरी दुनिया भारत की ओर देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed