फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Society will celebrate Shri Ganesh Mahotsav

Karnal News: सोसायटी मनाएगी श्रीगणेश महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Society will celebrate Shri Ganesh Mahotsav
अंबाला सिटी। कोतवाली बाजार में 11वां श्री गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम श्री सिद्धी विनायक सेवा सोसायटी कोतवाली बाजार की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर सोसाइटी के सदस्य सुभाष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रमन मल्होत्रा, विजय अग्रवाल, धर्मपाल, राकेश गुप्ता, सचिन सोनू, अरुण शर्मा ने बताया कि आगामी 19 से 25 सितंबर तक सिटी के कोतवाली बाजार में श्री गणेश महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ 19 सितंबर को दोपहर दो बजे सिटी रेलवे स्टेशन स्थित श्री हनुमान मंदिर से एक विशाल भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी। इसमें भगवान श्री गणेश, श्री शिव परिवार सहित अन्य धार्मिक भव्य सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। वहीं बैंडबाजों की धार्मिक धुनों से इस शोभायात्रा की अगुवाई की जाएगी। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय किया जाएगा। इस गणेश उत्सव में प्रतिदिन रात्रि आठ बजे विभिन्न राज्यों से आए भजन सम्राट श्रीगणेश महोत्सव में भजनों के माध्यम से धूम मचाएंगे।
विज्ञापन

इस महोत्सव को लेकर बीते कई दिनों से सिद्धी विनायक सेवा समिति की ओर से तैयारियां शुरू की गई थी। इसमें सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए श्रीगणेश महाराज के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट््स
इस प्रकार रहेगें प्रतिदिन के कार्यक्रम
20 सितंबर- राजीव शास्त्री सोनीपत से पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी का गुणगान करेंगे।
21 सितंबर- जतिन अग्रवाल मुंबई से आकर भजन करेंगे
22 सितंबर- विनोद दुआ चंडीगढ़ से आकर प्रस्तुति देंगे
23 सितंबर- अजय माही ऊना हिमाचल से प्रस्तुति देंगे
24 सितंबर- दोपहर करीब एक बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
ऐसे होगा समापन
वहीं विशेष तौर पर श्रीकृष्ण सुदामा मिलन कार्यक्रम के तहत वाटिका हरिद्वार से सुषमा कौशिक के नेतृत्व में डीपी कौशिक आर्ट ग्रुप के अनुभवी कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के धार्मिक नाटक, झांकियां व भजनों का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 सितंबर को सुबह 10 बजे विसर्जन शोभायात्रा कोतवाली बाजार से हरिद्वार के लिए प्रारंभ होगी, जोकि सिटी कोतवाली बाजार से होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होकर जगाधरी गेट पहुंचेगी, जहां से विसर्जन शोभायात्रा हरिद्वार के लिए रवाना की जाएगी।

भोग लगाने का ये है कार्यक्रम
श्री गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रीगणेश महाराज को लड्डू, मालपुए, फल, मीठा पान, केसर दूध, जलेबी एवं 56 भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे व शाम आठ बजे भगवान श्री गणेश जी की विशेष आरती की जाएगी। इसी प्रकार श्रीगणेश महाराज का प्रतिदिन अलौकिक श्रृंगार कर सुंदर वस्त्रों से सजाया जाएगा।


महोत्सव में सहयोगी संस्थाएं
सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि श्रीगणेश महोत्सव में विशेष रूप से शहर भर की कईं संस्थाएं भाग लेने के लिए पहुंच रही हैं जिसमें महामाया बाला सुंदरी त्रिलोकपुर, श्री शिव मंदिर ट्रस्ट वकीलां खत्ररवाड़ा अंबाला शहर, प्राचीन श्री हनुमान मंदिर कोतवाली सराय अंबाला शहर, मां वैष्णो क्लब कोतवाली संराय अंबाला शहर आदि संस्थाएं सहयोगी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed