{"_id":"349fd9dc3b4fd7fff3c13f9e816f4a6e","slug":"social-welfare-minister-said-in-bjp-government-no-man-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण अधिकारी बोला, बीजेपी सरकार में न मंत्री की चलती और न संतरी की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण अधिकारी बोला, बीजेपी सरकार में न मंत्री की चलती और न संतरी की
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी की सरकार में तो किसी की नहीं चलती न मंत्री की न संतरी की। शाहाबाद से आए राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के जानकार ने जब जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश से मंत्री की बात कराई तो उसने कुछ इसी अंदाज में उसे जवाब दिया। साथ ही यह भी कह दिया कि तुम मंत्री का रौब दिखा रहे हो या रिक्वेस्ट कर रहे हो।
विज्ञापन
अधिकारी यहीं नहीं रुका, उसने यहां तक कह दिया मेरी शिकायत कर दो, जो कुछ करा सको करा लो। यह पूरा मामला मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया है। फिलहाल मामले की शिकायत राज्यमंत्री और डीसी डॉ. जे गणेशन के पास कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल हुआ यूं कि शाहाबाद का रहने वाला रोहित अपने फूफा जयभगवान निवासी बीबीपुर (इंद्री) की पेंशन संबंधी रिकवरी के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश से मिलने आया था। दोपहर 12.30 बजे वह अधिकारी से मिला और बताया कि वे पिछले 6 माह से धक्के खा रहे हैं। रोहित ने राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी से अधिकारी की बात करा दी, लेकिन अधिकारी ने फोन सुनने के बाद कहा कि रौब क्यों दिखा रहे हो। मेरे पास तो पहली ही बार आए हो। बीजेपी सरकार में किसी मंत्री और संतरी की नहीं चलती। इसी दौरान मौके पर खड़े भाजपा जिला सचिव सत्यवान भी सारी बात सुन रहे थे।
विज्ञापन
वे गांव रायपुर जाटान में लाखों रुपये के पेंशन घोटाले के मामले में अधिकारी से मिलने आए थे। यह सुनकर वे बोले कि बीजेपी की गवर्नमेंट को तो अधिकारी गवर्नमेंट ही नहीं मानते। 2 घंटे खड़े होकर पहले इनसे रिक्वेस्ट करो तब जाकर तो बात सुनते हैं। उनकी भी जिला समाज कल्याण अधिकारी से जमकर तू-तू मैं, मैं हुई। रोहित ने अधिकारी से कहा कि वह जायज काम कराने के लिए आया है न कि नाजायज। पूरे ड्रामे के दौरान अधिकारी ने यहां तक कह दिया कि जब तुम्हारे काम नहीं होंगे तो तुम मेरी शिकायत तो करोगे ही। मेरे कहने से कौन सा तुम मेरी शिकायत करने से हट जाओगे। करो तो मेरी शिकायत।
सीएम दरबार पहुंचा मामला
भाजपा जिला सचिव सत्यवान, गांव रायपुर जाटान के पूर्व सरंपच दिलावर, इसी गांव के संजय शर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर लाखों रुपये की रिश्वत लेकर डबल पेंशन जारी करने के आरोप लगाए। इसी दौरान संजय शर्मा ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के पीए को मौके पर ही फोन मिलाकर कहा कि यो कह रहा है मैं तो न्यू ऐ पैसे खाऊंगा। इस पर फोन पर आदेश दिया कि पूरे मामले की फैक्स करा दो। भाजपा नेताओं ने पूरे मामले की शिकायत सीएम कार्यालय में भेजी, साथ ही डीसी को भी शिकायत दी।
गांव रायुपर जाटान से कुछ व्यक्ति शिकायत लेकर आए थे। अभी मामले की जांच चल रही है। मैं यही समझाना चाहता था, पर ग्रामीण भड़क गए, इसके अलावा कोई बात नहीं है।
-ओमप्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी, करनाल।