फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Social, economic change is possible in the country only with the inspiration of Maharaja Agrasen: Om Birla

महाराजा अग्रसेन की प्रेरणा से ही देश में सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन संभव : ओम बिड़ला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Social, economic change is possible in the country only with the inspiration of Maharaja Agrasen: Om Birla
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेकर देश में सामाजिक व आर्थिक परिर्वतन लाया जा सकता है। वह रविवार को करनाल के सेक्टर-8 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन पौराणिक समाजवाद के अग्रदूत, राम राज्य के समर्थक और समाजवाद के जनक थे। उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति में खडे़ अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विचार, संस्कार व प्रेरणा दी। कहा कि युवा पीढ़ी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग का अनुसरण करे।
ओम बिड़ला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत के अनुसार जो कुछ है, वो समाज का है और उसे समाज को ही समर्पित करना है। महाराजा अग्रसेन जी ने हर समर्थ परिवार को एक सिक्का और ईंट दान करने की प्रेरणा दी थी, जिससे समाज के जरूरतमंद परिवारों का भी उत्थान हो सके। इन्हीं विचारों पर आगे बढ़ते हुए अग्रवाल समाज ने देश में सबसे अधिक धर्मशालाएं, अस्पताल, विद्यालय व विश्वविद्यालय स्थापित कर देश की सेवा करने का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मौजूदा केंद्र सरकार भी महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों व विचारों का अनुसरण कर रही है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप निश्चित ही भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि कर्ण नगरी धर्म व संस्कारों की धरती है, जहां सदा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक सभा अध्यक्ष के करनाल पहुंचने पर वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान शम्मी बंसल ने स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए फिर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने महाराजा अग्रसेन भवन के हॉल का भी उद्घाटन किया।
विशिष्ट अतिथियों में सांसद संजय भाटिया, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, पार्षद मोनिका गर्ग, निसिंग पालिकाध्यक्ष रोमी सिंगला, इंद्री पालिकाध्यक्ष शिवानी गोयल, तरावड़ी पालिकाध्यक्ष विरेंद्र बंसल, घरौंडा पालिकाध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता शामिल हुए। मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

इस मौके पर वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट के उप प्रधान राजेश गोयल, महा सचिव एसएल नोहरिया, सचिव पीके जैन, कोषाध्यक्ष बृज गर्ग, परियोजना निदेशक प्रदीप बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, सतीश गोयल, विनोद गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed