{"_id":"5f00eff08ebc3ea1781730b3","slug":"so-cm-will-inagurate-incomplete-gymnasium-karnal-news-knl36290017","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या अधूरी व्यायामशाला का उदघाटन करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या अधूरी व्यायामशाला का उदघाटन करेंगे सीएम
विज्ञापन
गांव कारसा डोड में बनी व्यायामशाला के उद्घाटन की सूचना मिलते ही अधिकारियों की रातों की नींद उड़ गई। इसके बाद वे व्यायामशाला के निर्माण की खानापूर्ति करने में जुट गए। इसका ढाई साल पहले तो शिलान्यास तो कर दिया गया था, लेकिन यहां पर अभी बहुत से अधूरे काम पडे़ थे।
जानकारी के अनुसार जिले के अधिकारियों को सूचना मिली कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गांव कारसा डोड में 34 लाख से बनाई हुई व्यायामशाला का उद्घाटन करेंगे। सूचना मिलते ही उन्होंने पहले व्यायामशाला को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया। इसके बाद शौचालय का निर्माण किया गया और ग्राउंड में पेड-पौधे लगाकर कांग्रेस घास का सफाया किया गया। पंचायती राज विभाग के जेई कमलेश ने बताया कि 5 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से ऑनलाइन गांव कारसा डोड व सीधपुर में बनाई गई व्यायामशाला का उद्घाटन करेंगे। वहीं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच जिला उपायुक्त कार्यालय में उद्घाटन के दौरान उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि व्यायामशाला के लिए कुछ ग्रांट शिलान्यास के समय आ गई थी। बची हुई ग्रांट हॉल में ही आई है।
9 फरवरी 2018 को किया था शिलान्यास
बता दे कि 9 फरवरी 2018 को मौजूदा सरकार के विधायक द्वारा गांव कारसा डोड में पंचायती जमीन में से पौने दो एकड़ में व्यायामशाला बनाने के लिए शिलान्यास किया गया था। जिसके लिए सरकार ने 34 लाख रुपये की घोषणा की थी। इसमें पंचायती राज द्वारा व्यायामशाला में पेड-पौधे, चार-दीवारी, दौड़ लगाने के लिए ट्रैक, एक शेड, शौचालय व खेलने के लिए ग्राउंड की व्यवस्था का एस्टिमेट बनाया गया था।