निसिंग। शहर के टीसी राइस मिल में डीएफएससी के गेहूं भंडारण गोदाम बनाया गया है। जहां बुधवार को सुबह करीब 9 बजे स्लिप के आधार पर खरीद सेंटरों से गेहूं उठान को लेकर ठेकेदार, आढ़ती एसोशिएशन व प्राइवेट ट्रक चालकों के बीच जमकर बवाल हुआ। इसी दौरान निसिंग व्यापार मंडल प्रधान बलबीर राणा व अन्य एसोशिएशन के आढ़तियों ने एक आढ़ती पर हाथपाई करने के आरोप भी लगाए। इसके बाद आपसी तौर हाथापाई के मामले में समझौता हो गया, लेकिन माल उठान में प्राइवेट ट्रक ड्राइवरों व ठेकेदार के बीच करीब 2 बजे के बाद ही स्लिप के आधार पर गेहूं उठान का कार्य शुरू किया गया। जिससे गोदाम के बाहर ट्रकों की लाइनें लगी रही। मामले की सुचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम व ड्यूटि मेजिस्ट्रेट रामकुमार भी मौके पर पहुंचे। हो रहे विवाद के कारण कोई भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहा था। पुलिस कर्मचारी बार बार लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए बोलते नजर आए। ट्रक चालकोें में दर्शन, बीरबल, संजु औंगद, ओमपाल राणा, सतनाम, प्रदीप, सुनील गोंदर, दीपक, रामकुमार व दलबीर सहित अन्य का कहना है कि कुछ आढ़ती अपनी मनमर्जी से चालकों को खाना खर्चा देते हैं, कोई भी ड्राइवर आढ़तियों से रूपए की मांग नहीं करता है। आढ़तियों में सतीश, रोशन, कुलदीप, पवन, सोहन, व महिपाल का कहना है कि स्लिप के आधार पर कोई भी ट्रक चालक माल नहीं उठा रहा है। कुछ आढ़ती अपना कार्य जल्दी निपटाने के लिए ड्राइवरों को अलग से रूपए देकर तालमेल खराब कर रहे हैं। जिससे केवल उसी के माल का उठान हो पा रहा है व अन्य आढ़ती परेशानी का सामना करने को मजबूर बने हुए हैं। वर्जन। पहले भी स्लिप के आधार पर ही गेहूं का उठान होता आया है, लेकिन कुछ आढ़ती व ट्रक चालक इस प्रकिया से गेहूं का उठान करवाने में सहयोग नहीं कर रहे है। इसी मामले को सुलझाने के लिए मौके पर गए थे। जहां पर एक आढ़ती ने हमारे साथ हाथापाई की। इस मामले को अापसी तौर पर समझौता कर सुलझा लिया गया। गेहूं उठान की प्रकिया पर्ची के हिसाब से ही चलेगी। बलबीर राणा, व्यापार मंडल प्रधान निसिंग अनाजमंडी।