{"_id":"635c40062eae3b34ef4abf21","slug":"sleeper-bus-rammed-into-standing-trolley-two-killed-14-injured-karnal-news-knl1257514105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्राले में घुसी स्लीपर बस, दो की मौत, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्राले में घुसी स्लीपर बस, दो की मौत, 14 घायल
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 पर नमस्ते चौक के समीप शुक्रवार सुबह छह बजे खड़े ट्राले में स्लीपर बस पीछे से टकरा गई। हादसे में केबिन में बैठे बस के चालक और परिचालक की मौत हो गई है, जबकि 14 सवारियों को चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ा ट्राला बस के केबिन में छह फुट अंदर तक घुस गया। इससे चालक और परिचालक बुरी तरह से केबिन में फंस गए और टूरिस्ट बस का एंट्री एग्जिट डोर भी बंद हो गया। ऐसे में पुलिस और अन्य लोगों ने बस के शीशे और इमरजेंसी एग्जिट विंडो तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करके ट्राला और बस को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जम्मू के ऊधमपुर निवासी संतोख सिंह ने बताया कि वे प्राइवेट बस एआर-06ए/5332 पर बतौर हेल्पर काम करते हैं। 27 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे उनकी बस 42 सवारियां लेकर जम्मू से दिल्ली के लिए चली थी। बस को होशियारपुर निवासी विक्रम उर्फ विक्की चला रहा था, जबकि पंजाब के नवा शहर निवासी हरनेक सिंह उर्फ नेका उनके साथ बैठे थे। शुक्रवार को सुबह छह बजे जैसे ही वे करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर सेक्टर-4 के समीप फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे खड़े ट्राले एचआर-63ई/2757 में उनकी बस की टक्कर हो गई। हादसे में चालक विक्रम और परिचालक हरनेक सिंह की मौत हुई है। घायलों को तीन एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
टायर फटने के कारण खड़ा था ट्राला
फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले का टायर फट गया था। ऐसे में चालक ट्राले को बीच सड़क पर ही खड़ा करके मिस्त्री को लाने चला गया था। पुलिस को दी शिकायत में संतोख सिंह ने आरोप लगाया है कि ट्राले के इंडिकेटर भी नहीं जल रहे थे। ऐसे में दूसरी लेन पर सामने से आ रही गाड़ियों की लाइट चालक की आंखों में पड़ने के कारण चालक विक्रम को खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया। इस स्थिति में उनकी बस की ट्राले से टक्कर हुई है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
बस में 42 सवारियां थीं। इनमें राजस्थान के जयपुर निवासी राजू कौल, जिला राजौरी निवासी मोहम्मद अलताफ, जिला सिरयौला निवासी कुलदीप सिंह, बिहार के जिला अररिया निवासी अजय, जिला कुलगांव निवासी अमीर पंडित, अब्दुल अमीद, हरजीत पंडित, माहिसा हारू, मनसूद, ईसव, वसीम भट्ट, जिला पूंछ के मोहम्मद जबीर, आशू हुसैन और साजिद अली को चोटें आई। नागरिक अस्पताल में इन्हें प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया।