फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Skeletons of a woman and two children found during house repair

मकान की मरम्मत के दौरान एक महिला और दो बच्चों के कंकाल मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Skeletons of a woman and two children found during house repair
Skeletons of a woman and two children found during house repair - फोटो : Panipat
किला थाना क्षेत्र के शिव नगर में ढाई साल पहले खरीदे गए मकान की मरम्मत कराने के दौरान की जा रही खुदाई में मंगलवार को एक महिला और दो बच्चों के कंकाल मिले। एक की जगह तीन कंकाल मिलने से कालोनी में सनसनी फैल गई। एसपी पानीपत समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने जांच शुरू की। कंकालों को सामान्य अस्पताल में शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

बबैल रोड स्थित कालोनी शिवनगर में हाल ही सड़क बनी है। इसी सड़क पर सरोज का मकान है। सड़क बनी तो मकान सड़क से नीचे हो गया, जिस पर फर्श को ऊंचा कराने का काम चल रहा था। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जमीन की खुदाई के दौरान मजदूर विकास ने हथौड़ा मारा तो फर्श खोखला लगा। जिस पर मकान मालकिन सरोज ने कहा कि यहां से चीटी भी आ रही हैं, यहां हथौड़ा मारो, अगर कोई गड्ढा होगा तो उसे भर दिया जाएगा। दोबारा हथौड़ा मारने पर फर्श नीचे गिर गई और गड्ढे में एक कंकाल मिला। कंगाल पर हरा कुर्ता भी था। इस पर पुलिस को बुलाया गया। एसपी शशांक कुमार सावन समेत किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने और खुदाई कराई तो दो बच्चों के कंकाल भी मिले। तीन कंकाल मिलने पर हड़कंप मच गया। एक तरफ महिला और उसके बगल में बच्चों के कंकाल थे। पड़ोसियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पूर्व मकान मालिक की एक पत्नी और दो बच्चे थे। जब मकान बेचा गया था, तब वह अकेला ही गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed