फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sixteen more cases of dengue reported

सोलह और लोग चपेट में

Tue, 01 Oct 2013 01:10 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 01 Oct 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
sixteen more cases of dengue reported
करनाल जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को सोलह और लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग इसकी चपेट में है।
विज्ञापन


प्रभावितों की बढ़ती संख्या से विभाग सकते में हैं। स्वास्थ्य विभाग बचाव के लिए फॉगिंग और स्प्रे करवा रहा है। शहर के निजी अस्पतालों में डेंगू रोगियों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


इस कारण शहर के लोग सहमे हुए हैं। डेंगू के रोगियों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में लगातार फॉगिंग भी कराया जा रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग गत वर्ष की अपेक्षा डेंगू कम होने का दावा कर रहा था। लेकिन दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को डेंगू के 20 केसों का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यदि हम आंकड़ों पर नजर डाले तो गत वर्ष डेंगू के 72 केस थे, जो आज 92 पहुंच चुके है। यह आंकडे़ सरकारी है। जबकि शहर की निजी अस्पताल डेंगू रोगियों से भरी पड़ी है।

इनमें उनके आंकड़ों को शामिल नहीं किया गया है। यदि उन आंकड़ों को भी शामिल किया जाए तो उनकी संख्या हजाराें में पहुंच जाती है। शुक्रवार व शनिवार को 34 डेंगू रोगियों के लिए गए सैंपलों में से 16 लोगों डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि छह रोगियाें की रिपोर्ट आनी बाकी है।

जिले में डेंगू से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग केवल एक मौत होने की पुष्टि कर रहा है। सोमवार को 6 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। इसी के साथ अब तक जिले में डेंगू के 92 केस पाजिटिव पाए गए है। जबकि 323 रोगियों के डेंगू के सैंपल लिए जा चुके है।


 सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया का कहना है कि जिले में अब तक केवल एक ही मौत डेंगू से हुई है। जबकि मरने वाले बाकी सभी लोग संदिग्ध डेंगू पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि अबतक 323 बीमार लोगों के डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके है। जिसमें 92 केसों में डेंगू होने की पुष्ठि हो चुकी है। जबकि 6 रोगियों के सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भेजे गए है। उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed