फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six wards of the city received the gift of 13 development works worth Rs 6.41 crore.

Karnal News: शहर के छह वार्डों को मिली 6.41 करोड़ के 13 विकास कार्याें की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Six wards of the city received the gift of 13 development works worth Rs 6.41 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के 6 वार्डों के लोगों को 6.41 करोड़ रुपये से होने वाले 13 विकास कार्यों की सौगात मिली है। ये विकास कार्य वार्ड नंबर 3, 7, 17, 18, 19 और 20 में करवाए जाएंगे।

सोमवार को विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेनू बाला गुप्ता ने विकास कार्याें का शिलान्यास किया। वार्ड पार्षद पप्पू लाठर, जोगिन्द्र शर्मा, ममता सैनी, हरजीत सिंह लाड्डी संधू, राजेश अग्गी व सुधीर यादव आदि मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि विभिन्न वार्डों में करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। शहर में विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ये कार्य होंगे
1. वार्ड-3 की एसपी कॉलोनी में 54. 38 लाख से बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन और इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाइलों से गलियों बनाई जाएंगी।

2. वार्ड-3 की निर्मल विहार कॉलोनी में 45.21 लाख से बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन और इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाइलों से गलियां बनाई जाएंगी।

3. वार्ड-3 के निर्मल विहार में 16.92 लाख से स्वागतद्वार बनेगा।

4. वार्ड-7 के अशोक नगर में 76.94 लाख से सीमेंट कंक्रीट से विभिन्न गलियों का पुनर्निमाण किया जाएगा।

5. वार्ड-7 के मोती नगर में 19.60 लाख से सीमेंट कंक्रीट से गली का पुनर्निमाण किया जाएगा।

6. वार्ड-17 वैष्णो माता मंदिर के सामने 13.56 लाख से सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण होगा।
7. वार्ड-17 शिव कॉलोनी में 24.90 लाख से गली नंबर 4 व विभिन्न गलियों का निर्माण होगा।
8. वार्ड-17 गली नंबर 9/20 व चौहान स्टूडियो के पास 11.89 लाख से सीमेंट कंक्रीट से गली का पुनर्निमाण होगा।
9. वार्ड-17 शिव कॉलोनी से बड़ोता ड्रेन तक 1.50 करोड़ से 8 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की दीवार को ऊंचा किया जाएगा।

10. वार्ड-18 की ज्योति नगर व मान कॉलोनी क्षेत्र में 1.18 करोड़ से जलापूर्ति की पुरानी लाइन को बदला जाएगा।

11. वार्ड-19 में काछवा रोड़ से 52.34 लाख से राम नगर नाला तक वाया श्री सनातन धर्म मंदिर, आरसीसी की बारिश के पानी के लिए लाइन डाली जाएगी।

12. वार्ड-20 के गांधी नगर में 19.91 लाख से गली नंबर 2, हंस ज्वैलर्स व कृष्णा स्वीट्स दुकान वाली गलियों को सीमेंट कंक्रीट से दोबारा बनाया जाएगा।

13. वार्ड-20 के गांधी नगर में 36.73 लाख से काछवा रोड़ से राम नगर गली नंबर 6 तक बारिश के पानी की निकासी लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed