फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six roads of the city will become beautiful

Karnal News: खूबसूरत बनेंगी शहर की छह सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Six roads of the city will become beautiful
खूबसूरत बनेंगी शहर की छह सड़कें - फोटो : खूबसूरत बनेंगी शहर की छह सड़कें
- दिव्य नगर योजना के तहत 10.42 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प
विज्ञापन

देव शर्मा
करनाल। मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब 21 महीने के बाद दिव्यनगर योजना के तहत शहर की छह सड़कों की सूरत बदलने वाली है, ये वह सड़कें होंगी, जिन्हें नए लुक और अपनी रंगबिरंगी रोशनी और कलाकृतियों से करनाल के लोगों का ही नहीं बल्कि यहां से गुजरने वालों का भी मन मोहेगी। जब यहां लोग पैदल सैर करेंगे तो यहां रंगीनियां और फूलों की खुश्बू उन्हें आनंदित करेगी। इन सड़कों की सूरत बदलने में करीब 10.42 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। जिसका टेंडर खुल गया है। रेट स्वीकृति के बाद सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहलुओं के विकास के लिए आठ मार्च 2023 को हरियाणा विधानसभा में बजट भाषण के दौरान दिव्य नगर योजना नाम से एक नई योजना की घोषणा की थी। जिसके अनुपालन में नगर निगम ने सुंदरीकरण के लिए 8.5 किलोमीटर सड़कों का चयन किया था।
विज्ञापन

इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी एक जनवरी 2024 को मिल गई थी लेकिन मुख्यालय से इस पर कुछ टिप्पणियां लगा दी गई, जिन्हें दूर करने में करीब दो माह का समय लगा और 14 मार्च 2024 को एचईडब्ल्यूपी पोर्टल के माध्यम से मुख्यालय को तकनीकी स्वीकृति प्रदान के लिए भेजा गया। मुख्य अभियंता, मुख्यालय ने 30 मई तकनीकी स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद 26 जून को निविदा आमंत्रित की गई। लेकिन एजेंसियों के नहीं आने से ये कार्य लगातार टलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि जब 11 नवंबर को नई निविदा आमंत्रित की गई, तो तीन दिसंबर को निविदा खुल गई, इसमें पांच एजेसियों ने टेंडर भरे। अब निगम को इनके रेट का मूल्यांकन करना है। सबसे कम रेट वाली कंपनी की स्वीकृति करके रेट स्वीकृति के लिए फाइल एक बार फिर मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लग सकता है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 10.42 करोड़ रुपये है।

इन सड़कों का होगा सुंदरीकरण लंबाई
- आईटीआई चौक से अग्रसेन चौक 2.05 किमी

- अग्रसेन चौक से गीता डावर 1.95 किमी
- अग्रसेन चौक से आंबेडकर चौक 0.55 किमी
- आंबेडकर चौक से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह 1.5 किमी
- ओएसडी आवास से लघु सचिवालय 1.6 किमी
- निर्मल कुटिया चौक से स्वामी दयानंद चौक 0.85 किमी

सड़कों पर ये होंगे मुख्य कार्य
- सड़कों के किनारे पैदल पथ का निर्माण होगा।
- सड़कों के किनारे हरियाणवी मूर्तिकला की स्थापना
- पैदल पथ के किनारे बैठने की जगह का विकास
- पत्थर की मूर्तियां, वह भी डिजाइनदार
- दीवार पर भित्तिचित्र का काम
- मूर्तियों पर फोकस करती रंगबिरंगी रोशनी
- पैदल यात्रियों के लिए लैंप पोस्ट एलईडी लाइटें।
- दीवारों पर तिरंगे के रंग की सुंदर पेंटिंग
- सड़कों के किनारे खासतौर पर फुलवारी
- सड़कों का चिह्नीकरण संकेतक लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed