फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six PM Shree schools will open in the district, students will get modern education

Karnal News: जिले में खुलेंगे छह पीएम श्री स्कूल, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Six PM Shree schools will open in the district, students will get modern education
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्र सरकार की ओर से राजकीय स्कूलों का स्तर बढ़ाने के लिए योजना शुरू की गई है। जिसके तहत जिले में छह पीएम श्री स्कूल खुलेंगे। इससे जहां सरकारी स्कूल का स्तर निजी स्कूल से बेहतर होगा। वहीं विद्यार्थियों को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा मिलेगी। योजना के तहत राजकीय स्कूल से पीएम श्री बनने वाले स्कूल पर एक करोड़ रुपये खर्च करके तस्वीर बदली जाएगी। इससे भवन के अतिरिक्त संसाधन और सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से पहले चरण में प्रत्येक खंड में एक-एक पीएम श्री स्कूल बनाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक खंड में सीनियर सेकेंडरी स्कूल को उच्चीकृत किया जाएगा। चयन के लिए निदेशालय की ओर से करनाल शिक्षा विभाग को 52 स्कूलों की सूची भेजी गई है। अब शिक्षा विभाग 52 में से 12 स्कूलों की सूची निदेशालय को उपलब्ध कराएगा। इनमें शामिल छह स्कूलों को पीएम श्री के लिए मुख्यालय स्तर पर चुना जाना है। अधिकारियों ने 12 स्कूलों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय की ओर से जारी किए गए सात मानकों के तहत स्कूल का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

हिंदी-अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में होगी पढ़ाई
प्रदेश सरकार की ओर से मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूल बनाकर सुविधा बढ़ाई गई थी। मॉडल संस्कृति को सीबीएसई की मान्यता भी दिलाई गई थी। साथ ही इन्हें अंग्र्रेजी माध्यम भी किया गया। लेकिन पीएम श्री स्कूल का बोर्ड नहीं बदला जाएगा। बल्कि हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में भी पढ़ाई होगी। विद्यार्थी जिस माध्यम में चाहेंगे उसी में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात मानकों के तहत 168 अंक जारी करके होगा चयन
- इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है। इसमें भौतिक सुविधाएं और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था के तहत 31
- टीचिंग स्टाफ और उनकी कार्यक्षमता के तहत 36
- पीएम पोषण योजना के तहत 16
- लर्निंग आउटकम, एलईपी, पैडोलॉजी के तहत 30
- एनएसक्यूएफ के तहत वोकेशनल एजूकेशन के तहत 20
- हरियाली के लिए स्कूल के प्रयास के तहत 18
- अन्य गतिविधियां के तहत 17
क्या है पीएम-श्री स्कूल
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बाद केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत देशभर में 14500 स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा। पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की थी। इन स्कूलों में सभी सुविधाएं होंगी जो बच्चों की शिक्षा के लिए जरूरी हैं। प्रदेश के सभी खंडों में कुल 238 स्कूल पीएम श्री होंगे।

सात मानकों के आधार पर 52 स्कूलों में से 12 का चयन करके निदेशालय को भेजेंगे। इनमें से प्रत्येक खंड में एक स्कूल का चयन विभाग की ओर से किया जाएगा। यू-डाइस के आधार पर विभाग ने 52 स्कूलों की सूची उपलब्ध कराई है। जल्द स्कूलों के नाम विभाग को भेज दिए जाएंगे। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed