{"_id":"68910b363d6455c8ab073feb","slug":"six-mobiles-and-rs-116-thousand-stolen-from-five-houses-karnal-news-c-18-knl1008-707960-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच घरों से छह मोबाइल और 1.16 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच घरों से छह मोबाइल और 1.16 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
करनाल। चिड़ाव गांव में रात को पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाया। पांचों घरों में लोग सोए हुए थे। इसके बावजूद अंदर घुसकर चोरों ने कुल छह मोबाइल फोन और 1.16 हजार रुपये पर हाथ साफ किया।
शातिर चोरों ने साथ लगते घरों में छत से प्रवेश किया। पैरों की आवाज न आए, इसके लिए उन्होंने अपनी चप्पल भी छत पर ही उतारी और सीढ़ियों से नीचे आए। वारदात के बाद वे घर का गेट खोलकर भाग गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और गांव में लगे सीसीटीवी को खंगाले जा रहे हैं।
चिड़ाव निवासी गौतम ने बताया कि उनके घर के बाहर बरामदे में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था, चोर मोबाइल फोन और पास रखे पर्स से 12 हजार रुपये ले गए।
उनके पड़ोसी के घर से दो मोबाइल फोन, पर्स और एक लाख रुपये उठाए। तीसरे मकान से दो मोबाइल फोन और फोन के कवर में रखे 4500 रुपये ले गए। अन्य मकान से भी एक मोबाइल फोन चोरी हुआ। पुलिस एक घर की छत से चप्पल बरामद की है। अंदेशा है कि यहीं से चोर घर में घुसे थे।