फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SIT formed in student murder case

छात्रा हत्याकांड मामले में एसआईटी गठित

Tue, 25 Feb 2014 12:22 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 25 Feb 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
गांव जोहड़माजरा की छात्रा हत्याकांड मामले में एसपी अभिषेक गर्ग ने एसआईटी का गठन किया है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम में दो डीएसपी, एसएचओ इंद्री और सीआईए टू इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पुलिस ने इस मामले में जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन

डीएसपी इंद्री बलजिंद्र सिंह को एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया है जबकि डीएसपी एंव महिला सेल इंचार्ज भारती डबास को इस हत्याकांड की तफ्तीश करने की जिम्मेदारी मिली है। एसआईटी में थाना इंद्री प्रभारी अनिल कुंडू, सीआईटू इंचार्ज अमन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। एसआईटी ने दो दिन में मामले का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन


एसआईटी ने परिजनों से की पूछताछ
एसआईटी में शामिल अफसरों ने सोमवार को गांव जोहड़माजरा में पहुंचकर छात्रा के परिजनों से पूछताछ की। छात्रा के  माता-पिता, भाई-बहन समेत अन्य परिजनों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। मामला संवेदनशील होने के कारण जांच को पुलिस पूरी तरह से गुप्त रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थियां चुनने की रस्म में शामिल हुए लोग
रविवार को हुए छात्रा के अंतिम संस्कार के बाद सोमवार को अस्थियां चुनने की रस्म में क्षेत्र के काफी लोग शामिल हुए। इन लोगों ने जांच में हो रही देरी पर भी विचार-विमर्श किया। गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। वह पुलिस के साथ जांच में सहयोग कर रहे है। यदि जल्द ही मामले का खुलासा नही हुआ तो गांव में पंचायत कर अगली रणनीति बनाई जाएगी।

ऐसे चला घटनाक्रम
20 फरवरी को इंद्री के स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा का स्कूल पहुंचने से पूर्व ही अपहरण कर हत्या कर दी थी। छात्रा का शव गांव इंद्रगढ़ के समीप गन्ने के खेत से मिला था। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में डाक्टरों के बोर्ड से छात्रा का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं होने और छात्रा के शरीर पर कोई निशान नहीं होने के कारण मामला बेहद पेचीदा हो गया था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों ने इंद्री थाने का घेराव भी किया। अब एसपी अभिषेक गर्ग ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इस टीम ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  

डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा हत्याकांड का मामला बेहद पेचीदा है। इस मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। परिजनों को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं होना तथा छात्रा के शव पर चोट का कोई निशान नहीं होने के कारण मामले की जांच की जा रही है। यहां तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। विसरा रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जांच में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed