फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sisters were shocked while tying Rakhi to their jailed brothers

Karnal News: जेल में बंद भाइयों को राखी बांधते फफक पड़ीं बहनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sisters were shocked while tying Rakhi to their jailed brothers
- करनाल जेल में 1500 बहनों ने अपने भाइयों को बांधी राखी, जिले में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। देशभर में भाई-बहन ने रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर बहनों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। इसके साथ ही करनाल जेल में भी रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान कैदियों व बंदियों की बहनें भावुक हो उठीं। जेल में करीब 1500 बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। करनाल जेल और जेसीआई सामाजिक संस्था की तरफ से बहनों के लिए मिठाई से लेकर लंगर का प्रबंध किया गया।

जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए बहनों के लिए खास तैयारी की थी। इस बार राखी बांधने के लिए आने वाली बहनें अपने भाइयों के आमने-सामने बैठकर पर्व को मना सकीं। उनके बीच में शीशे या जाली का कोई अवरोध नहीं था। मुलाकात कमरे के बजाय जेल के हॉल में रक्षाबंधन की तैयारी की गई थी। जेल प्रशासन की ओर से ही मिठाई और राखी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed