{"_id":"68f7fa0d1cce893b65038be4","slug":"sisters-are-buying-purses-and-brothers-are-buying-silver-anklets-karnal-news-c-18-knl1008-763493-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बहनें पर्स तो भाई खरीद रहे चांदी की पायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बहनें पर्स तो भाई खरीद रहे चांदी की पायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भाई दूज के लिए बाजार में तैयारी नजर आ रही है। उपहारों की दुकानें, ज्यूलरी स्टोर और कॉस्मेटिक काउंटरों पर ग्राहक उपहारों को खरीद रहे हैं। बहनों का कहना है कि वह अपने भाइयों के लिए इस बार वॉलेट खरीद रही हैं जो आर्थिक रूप से मददगार होगा। वहीं भाइयों ने कहा कि वे उनके लिए चांदी का ब्रेसलेट और पायल खरीद रहे हैं। इसके अलावा बहनें बाजार से सूखा नारियल खरीद रही हैं जो भाई दूज के दिन भाई को दिया जाता है।
दुकानदार विवेक चौधरी ने बताया कि भाई दूज पर पर्सनलाइज्ड उपहारों का चलन सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। भाई अपनी बहनों के लिए कस्टम फोटो फ्रेम, चॉकलेट बॉक्स और ड्राई फ्रूट हैंपर खरीद रहे हैं। वहीं गहने, घड़ियां, परफ्यूम, हैंडबैग और कॉस्मेटिक किट की भी खरीदी जा रही है। दूसरी ओर बहने भी अपने भाइयों के लिए सूखा नारियल और आरती की थाली तैयार कर रही हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई दूज पर सूखा नारियल देना शुभ माना जाता है, जिससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।