फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   siren will play in the police post if he hands over the cctv of the atm booth

एटीएम बूथ के सीसीटीवी को हाथ लगाया तो पुलिस चौकी में बजेगा सायरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
siren will play in the police post if he hands over the cctv of the atm booth
अब लुटेरे एटीएम बूथ के सीसीटीवी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे। जैसे ही वे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर या इससे जुड़े उपकरणों को हाथ लगाएंगे, उसी वक्त एटीएम बूथ के नजदीकी पुलिस चौकी या थाने में सायरन बज उठेगा। इसके लिए जिले के हर एटीएम बूथ पर इंटीमेशन सेंसर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में एटीएम पर लूट की काफी वारदात हो चुकी हैं। इनमें यूजर से कैश लूटने के अलावा एटीएम मशीन को उखाड़ने और शटर काटने जैसी वारदातें भी शामिल हैं। ज्यादातर वारदातों में चोर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को डिफ्यूज करते हैं। इसके बाद ही वारदात को अंजाम देते हैं। यही कारण है कि करनाल पुलिस और एलडीएम की ओर से एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कवायद की जा रही है। करनाल जिले में 375 बैंक शाखाओं पर करीब 190 एटीएम बूथ हैं। इन बूथों से रोजाना करोड़ों रुपये का लेनदेन भी होता है। पुलिस 14 जून को हुई लूट की वारदात का ही खुलासा कर पाई है।
विज्ञापन

-एक वर्ष की ये हैं बड़ी वारदात-
-16 जून को जुंडला में एटीएम लूट का प्रयास हुआ था, पांच बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को भी जख्मी किया था।
-14 जून को सेक्टर-9 पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को बदमाशों ने उखाड़ा ।
-4 मार्च को बदमाशों ने सेक्टर तीन से करीब 27 लाख की नकदी से भरी एचडीएफसी का एटीएम उखाड़ा था।
-2 मार्च को ही बदमाश असंध से ओबीसी की सात लाख 80 हजार की नकदी से भरी एटीएम ले गए थे।
-22 दिसंबर 2019 को निसिंग में एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर बदमाशों ने गार्ड को गन प्वाइंट पर लेकर 22 लाख की नकदी से भरी एटीएम उखाड़ ले गए।
-14 नवंबर 2019 को निसिंग के गांव सांभली बस अड्डे पर बदमाश केनरा बैंक स्थित एटीएम से दो लाख 78 हजार रुपयों से भरा एटीएम उखाड़ ले गए।
-16 जुलाई 2019 को तीन बदमाश फूसगढ़ स्थित टाटा इंडिकैश कंपनी का दो लाख 93 हजार रुपये से भरा एटीएम उखाड़कर रेहड़ी में लादकर ले जा रहे थे, लेकिन चौकीदार व आसपास के लोगों की सर्तकता के चलते एटीएम छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ न हो इसके लिए हर एटीएम बूथ पर इंटीमेशन सेंसर लगाने की योजना है। पुलिस के साथ बैठक कर इस पर चर्चा हो चुकी है। अब बैंकर्स को इसके लिए निर्देश जारी करेंगे। मकसद सिर्फ वारदातों पर लगाम और लोगों को सुरक्षित रखना है। -सुरेंद्र सिंघाल, एलडीएम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed