फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sir! Save my daughter

साहब! मेरी बेटी को बचा लो

Mon, 16 Jun 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Mon, 16 Jun 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sir! Save my daughter
शहर की एक विधवा महिला ने एक युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक जून को केस तो दर्ज किया, लेकिन आज तक मामले में आगे की कार्रवाई नहीं बढ़ी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ युवक ने दुराचार किया है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। लेकिन पिछले दस दिन से पहले मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए भटक रही है।
विज्ञापन


पुलिस उसे हर बार टरका देती है। महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर अब बार-बार समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और नहीं मानने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस का एक युवक उसकी लड़की को कई महीने से तंग कर रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को उठा लेता है और दुराचार की घटना को अंजाम दे चुका है।

31 मई 2014 को भी उसकी लड़की को घर से ही बहला फुसलाकर एक युवक ले गया। दिनभर साथ रखी और आधी रात को छोड़कर चले गए।

लड़की ने घर आने पर सारी आपबीती बताई। पीड़ितों ने सिटी थाना में शिकायत दी। एक जून को पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।

आरोपियों के परिजन धमकी देते हैं और समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसकी शिकायत भी पुलिस को दे चुके हैं। लड़की से गलत काम करने वाला मुख्य आरोपी पड़ोसी ही है। जो कई महीने से उस पर गलत नजर रख रहा था।


लड़की को बेचने के फिराक में

लड़की की मां ने पुलिस को बताया है कि सभी आरोपी लड़की को बेचने के फिराक में है। पीड़ित लड़की अपनी मां को बता चुकी है कि आरोपी उसे कई बार रास्ते से उठाकर ले जाते थे और उसके साथ गलत काम करते थे। सभी आरोपी लड़की को बेचने की बातचीत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed