फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Simran earned fame through consistent practice, dreams of an Olympic medal

Karnal News: निरंतर अभ्यास से सिमरन ने कमाया नाम, ओलंपिक में पदक का सपना

Tue, 17 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 17 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Simran earned fame through consistent practice, dreams of an Olympic medal
एथलीट सिमरन
करनाल। एथलेटिक्स में कर्ण स्टेडियम की सिमरन निरंतर अभ्यास व मेहनत के दम पर ध्येय की ओर आगे बढ़ रही हैं। वह 1500 मीटर दौड़ व क्रॉस कंट्री स्पर्धा में भाग लेती हैं। कमालपुर गांव की सिमरन पीटी ऊषा का अपना आदर्श मानती हैं। ओलंपिक में भाग लेने और पदक जीतने का सपना है। उन्होंने 5 वर्ष पहले खेलों में अपने कॅरिअर की शुरुआत की। फिलहाल वह दिल्ली में रहकर अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में जनवरी माह में झारखंड रांची में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में भाग लिया। उनके मुख्य कोच ऋषि ने बताया कि कर्ण स्टेडियम में सिमरन की प्रतिभा को तराश कर उन्हें बेहतर एथलीट बनाने के लिए लगातार अभ्यास कराया। दौड़ कि बारीकियां बताई गई। आज सिमरन अपनी उपलब्धियों के दम में पहचान बनाए हुए है, वह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। खेल मैदान में आज भी वह सबसे ज्यादा समय देकर खूब पसीना बहाती है। सिमरन ने बताया कि वह पिता संजय की प्रेरणा से खेलों में आईं। इस समय वह बीएससी स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रही है। 1500 मीटर में उनका बेहतर समय 4 मिनट 47 सेकेंड है। क्रॉस कंट्री कनिष्ठ वर्ग छह किलोमीटर में 20 मिनट 40 सेकेंड और वरिष्ठ वर्ग 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में 34 मिनट 30 सेकेंड का उनका रिकॉर्ड है। संवाद
विज्ञापन


उपलब्धियां
- वर्ष 2025 में गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
- 2024 में वरिष्ठ क्रॉस कंट्री 10 किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, नेशनल में जगह बनाई।
- 2023 में बिहार बोधगया में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- 2022 राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, नॉर्थ जोन की 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed