फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shruti Kamboj passed the UPSC exam

Karnal News: श्रुति कांबोज ने उत्तीर्ण की यूपीएससी की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shruti Kamboj passed the UPSC exam
श्रुति कांबोज ने उत्तीर्ण की यूपीएससी की परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-नौ निवासी एवं घरौंडा मंडी सचिव सुंदर सिंह कांबोज की बेटी श्रुति कांबोज ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इसमें उन्हें 532वीं रैंक मिली है। श्रुति का पहले भी चयन हो चुका है, जिसके आधार पर वह मौजूदा समय में संचार मंत्रालय में सहायक महानिदेशक पद पर कार्यरत हैं।



करनाल के सेक्टर नौ निवासी सुंदर सिंह कांबोज एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में कार्यरत हैं, उनकी पत्नी सीमा कांबोज गृहिणी हैं। उनकी बेटी श्रुति कंबोज का सपना शुरुआत से ही आईएएस बनकर देश व समाज की सेवा करने का था। उसने अपने लक्ष्य को सामने रखकर ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। अब तक श्रुति ने आईएएस का चार बार साक्षात्कार किया, जिसमें दो बार चयनित हुई और दो बार असफलता हाथ लगी। लेकिन विपरीत परिस्थितियों से जूझने का हौसला रखने वाली श्रुति का पहला चयन 2019 में हुआ थी। जिसमें उसे 586वीं रैंक मिली थी। जिससे उसका चयन इंडियन पोस्ट एंड टेली कम्युनिकेशन एकाउंट सर्विस में हुआ। जिससे वह संचार विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्य कर रही हैं। इसके बाद आज जारी हुए यूपीएससी के परिणाम में उसे 532वीं रैंक मिली है। श्रुति के पिता सुंदर सिंह कांबोज ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि संभवत: उसका आईआरएस में चयन हो जाएगा। अभी वह दिल्ली में है। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed