{"_id":"68b74ebb6601cf4b3f042c3a","slug":"showers-kept-falling-intermittently-chances-of-rain-today-too-karnal-news-c-18-knl1008-729883-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रुक-रुककर गिरती रहीं फुहारें आज भी बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रुक-रुककर गिरती रहीं फुहारें आज भी बारिश होने के आसार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी रुक-रुककर बारिश जारी रही। इसके कारण न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह से ही बारिश शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। इसके सड़कों पर जलभराव जैसे हालात नजर आने लगे। रेलवे रोड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण यहां कीचड़ हो जाने से लोगों का निकलना भी दुश्वार हो गया। बाजार से लेकर यातायात व्यवस्था तक प्रभावित रही। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और बारिश 24 मिमी दर्ज की गई।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ अब बीकानेर, जयपुर, दातिया, सिद्धि, झारसुगुडा, पुरी होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी हरियाणा पर बने होने से नमी वाली हवा के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता छह सितंबर तक बने रहने की संभावना है। तीन सितंबर को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है लेकिन चार से छह सितंबर के दौरान मानसून की गतिविधियां कमजोर रह सकती है।