फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shot fired with sword, three injured

तलवार से किया हमला चलाई गोली, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shot fired with sword, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। गली में गेट लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। वहीं तलवार से भी हमला कर दिया। तलवार और छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता नछत्तर सिंह वासी अलीपुर वीरान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पॉल मर्चेंट बैंक निसिंग में मैनेजर है। गांव में पुराने गुरुद्वारे के पास वह अपना नया मकान बना रहा है। इसके लिए वह गली में छोटा गेट लगवा रहा था। उसके निर्माणाधीन मकान के गेट के सामने गुरुदेव सिंह का मकान है। गेट लगाने को लेकर गुरदेव सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर नछत्तर, उसके बड़े भाई व उसके पिता सेवा सिंह पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया और उसके भतीजे परमजीत सिंह ने उसके पिता पर तलवार से वार किया फिर फरार हो गए। इसमें नछत्तरपाल, उसका बड़ा भाई गुरदेव सिंह व उसके पिता सेवा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

निसिंग थाना प्रभारी अजायब सिंह व उनकी टीम ने दो आरोपी गुरुदेव व परमजीत वासी गांव अलीपुर वीरान को औगंद रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल एक लाइसेंसी बंदूक, दो खाली रौंद व एक तलवार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed