फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shortage of negative blood group in blood bank, thalassemia patients facing problems

Karnal News: ब्लड बैंक में नेगेटिव ग्रुप के रक्त की कमी, थैलेसीमिया पीड़ितों को दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shortage of negative blood group in blood bank, thalassemia patients facing problems
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई है। खासकर नेगेटिव ग्रुप का रक्त काफी कम है। थैलेसीमिया के मरीजों को पूरी मात्रा में रक्त नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से रक्तदान शिविर नहीं लग पा रहे हैं। लगातार बारिश और उमस के चलते लोगों की भागीदारी कम हो रही है, इसलिए शिविर टाले गए हैं। डॉ. संजय का कहना है कि अस्पताल के ब्लड बैंक में इस समय 200 यूनिट के करीब रक्त संग्रह है लेकिन नेगेटिव ग्रुप की कमी है। आने वाले दिनों में कई बड़े शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



हालांकि उज्जवल डोनर्स क्लब के अध्यक्ष संदीप सचदेवा इसका कारण बाहर के निजी ब्लड बैंक को जिले में शिविर लगाने की अनुमति देने को इसका कारण बताते हैं। उनका कहना है कि जिला नागरिक अस्पताल में खून की मांग बनी रहती है, लेकिन अब रक्त की कमी अधिक हो रही है। ऐसा पिछले कई दिनों से शहर के बाहर से निजी ब्लड बैंकों की ओर से जिले में शिविर लगाने की अनुमति दिए जाने के कारण है। रक्त शहर के बाहर जा रहा है और जिले के सरकारी अस्पतालों में रक्त की कमी हो रही है।नियमानुसार निजी ब्लड बैंक, शहर में सीएमओ की अनुमति के बिना शिविर नहीं लगा सकते हैं, लेकिन फिर भी शिविर लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed