फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shops are decorated to please the officers: Vij

अफसरों को खुश करके सजी हैं दुकानें : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Shops are decorated to please the officers: Vij
- दिल्ली जाते हुए परिवहन मंत्री ने नए बस अड्डे का किया निरीक्षण, अव्यवस्था देख अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

- दिनभर बदले दिखे मंत्री विज के महकमे, फाइलें सरकीं
- श्रम और आरटीए कार्यालय में मेजों की सफाई, बिजली निगम ने पुरानी फाइलें हटाई, रोडवेज कर्मियों का व्यवहार दिखा मिलनसार

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। बस में सवार होकर अंबाला से दिल्ली जाते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज करीब 15 मिनट नए बस अड्डे पर रुके और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अव्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। दुकान द्वारा सामान बाहर तक रखे होने पर विज बोले, यहां अफसरों को खुश करके दुकानें सजी हैं। इधर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज को नए महकमे मिलने के बाद सोमवार को उनसे जुड़े विभागों के करनाल जिला कार्यालयों में भी बदलाव दिखा। साथ ही पूरे दिन हलचल रही और पुरानी फाइलें भी सरकीं।

श्रम और आरटीए कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने टेबलों व कमरों की सफाई कराई। यहां पुराने कागज और अन्य गैर जरूरी सामान को हटवाया गया। इसके अलावा बिजली निगम की अलग-अलग विंग में भी कर्मचारियों और अधिकारियों ने पुरानी फाइलों को निपटाया। काम में पहले से तेजी नजर आई। इन तीनों विभागों में पहुंचे लोगों से कर्मचारियों ने पूछ-पूछकर काम किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रोडवेज विभाग के भी कर्मचारियों का व्यवहार नरम दिखाई दिया। काउंटरों पर खड़ी बसों के परिचालक अपने मार्ग से संबंधित स्टॉपेज का नाम लेकर पुकारते नजर आए। बुजुर्गों से जा-जाकर परिचालकों ने पूछा और उन्हें बस के अंदर सीट तक दिलाई। इसके अलावा जिन बस पास विद्यार्थियों को बैठाने से परिचालक कतराते थे, उनका भी सोमवार को बसों में स्वागत हुआ। स्थिति यह रही कि जो माल रोड पर यात्रियों से ओवरलोड चलती बस की रफ्तार कम दिखी ताकि कोई गिरकर चोटिल न हो। नहीं तो पहले इन बसों में सफर करना यात्रियों के लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन






कार्यालयों से दूर के स्टोर रूम में रखवाई पुरानी फाइलें

बिजली व परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारियों ने ऐसी पुरानी फाइलें भी निकलवाईं जिन पर कार्य पूरा हो चुका है। उन्हें अपने कार्यालय से दूर के स्टोर रूम में रखवाया गया। इसके अलावा टेबल के दराज में पड़े टूथ पिक, चम्मच, सॉस के पाऊच, नमक आदि की डिब्बी को भी निकाल दिया गया। ताकि अपने पुराने अंदाज के लिए प्रसिद्ध मंत्री अनिल विज इन चीजों को देखकर उन पर कार्रवाई न कर दें। वहीं सर्विस विंडो पर भी लोगों को ज्यादा देर काम के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा।




चाय छोड़कर कॉल करके ले रहे मंत्री जी की लोकेशन

इधर, शाम को चार बजे मंत्री अनिल विज रोडवेज बस में सवार होकर करनाल पहुंच गए। उनके आने की सूचना मिलते ही, उनसे जुड़े विभागों के कार्यालयों में हड़कंप मच गया। खुद विभागाध्यक्ष भी मीडिया कर्मियों व अन्य जान-पहचान के अधिकारी और कर्मचारियों से कॉल करके मंत्री जी की लोकेशन लेते रहे। जबकि शाम को चार बजे कार्यालयों में कई कर्मचारी चाय की चुस्कियां ले रहे थे। वे भी चाय छोड़कर काम में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed