फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shooter Anish won two bronze and won Olympic quota

Karnal News: शूटर अनीश ने दो कांस्य जीत हासिल किया ओलंपिक कोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shooter Anish won two bronze and won Olympic quota
शूटर अनीश ने दो कांस्य जीत हासिल किया ओलंपिक कोटा
- दक्षिण कोरिया में चल रही प्रतियोगिता, जुलाई 2024 में पेरिस में होगी शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन


- जुलाई 2024 पेरिस में होगा ओलंपिक

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण नगरी के शूटर अनीश बनवाला ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई करते हुए व्यक्तिगत और टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया है। जो जुलाई 2024 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेला जाएगा। 15वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चांगवोन दक्षिण कोरिया में किया जा रहा है।

अनीश ने यह उपब्धि 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हासिल की है। पेरिस का टिकट उन्होंने स्कोर के आधार पर हासिल किया है। प्रतियोगिता में उन्होंने 600 में से 588 अंक हासिल किए हैं। बेटे की जीत और उन्हें ओलंपिक का टिकट मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता जगपाल ने बताया कि दक्षिण कोरिया से कल अनीश सीधे गोवा में चल रही 37वें राष्ट्रीय खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। गोवा में उनका इवेंट पांच-छह नवंबर को होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अनीश नवंबर महीने में ही दोहा कतर में आयोजित होने वाली विश्व कप शूटिंग में भाग लेगा। जहां पर चयनित खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। इसी माह चीन में आयोजित एशियाई खेलों में भी अनीश ने टीम इवेंट में कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले अनीश ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। मई माह में भी अनीश ने अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित सीनियर विश्व कप में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच और परिवार को दिया जीत का श्रेय
अनीश बनवाला ने अपनी जीत और ओलंपिक कोटे का श्रेय अपने कोच और अपने परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि जर्मनी में कोच राॅल्फ शुमान के सानिध्य में कई विदेशी प्रशिक्षण शिविर और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव प्रदान किया। उन्होंने अपने कोच हरप्रीत सिंह को धन्यवाद दिया, जिन्होंने हर पथ पर उनका निस्वार्थ भाव से मार्गदर्शन किया।

माॅर्डन पेंथालॉन से की थी शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीश बनवाला ने कभी माॅर्डन पेंथालॉन गेम से शुरूआत की थी। जिसमें पांच खेल पिस्टल शूटिंग, फेंसिंग, स्वीमिंग, हॉर्स राइडिंग और रनिंग शामिल हैं। बेहतर प्रदर्शन के दम पर अनीश ने राष्ट्रीय पर कई पदक अपने नाम किए। फिर एक दिन डीएसपी जो खुद शूटिंग में कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं, उन्होंने अनीश को शूटिंग पर ध्यान केंद्रित करने का परामर्श दिया।


कॉमनवेल्थ में जीता था स्वर्ण पदक
अनीश ने 2023 सीनियर शूटिंग विश्व कप के 25 मीटर रेपिड फायर में 12 साल बाद भारत को कांस्य पदक दिलाया था। उससे पहले 2022 में सीनियर विश्व कप में टीम को स्वर्ण पदक मिला था। 2018 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों के 25 मीटर रेपिड फायर में अनीश ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। उस समय वह 10वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। अनीश अब तक नेशनल में 70 और इंटरनेशनल में करीब 33 पदक अपने नाम कर चुका है। पिता जगपाल बनवाला ने बताया कि अनीश और उसकी बड़ी बहन मुस्कान दोनों शूटर हैं। फरवरी 2018 सिडनी में आयोजित जूनियर विश्व कप में इंडिविजुअल में मुस्कान और अनीश ने एक साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था। मुस्कान 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल और अनीश ने 25 मीटर रेपिड फायर में भाग लिया था। अनीश का लक्ष्य 2024 में पेरिस (फ्रांस) में आयोजित होने वाले ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण लेकर आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed