फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shock to JJP, state secretary and executive member join BJP

Karnal News: जजपा को झटका, प्रदेश सचिव और कार्यकारिणी सदस्य भाजपा में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
Shock to JJP, state secretary and executive member join BJP
- पूर्व मुख्यमंत्री ने सचिव बलजीत टूर्ण को घरौंडा और कार्यकारिणी सदस्य रोशन लाल को असंध में ग्रहण कराई भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। गठबंधन खत्म होने के बाद प्रदेश में जजपा के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी है। अब जजपा के प्रदेश सचिव बलजीत सिंह टूर्ण और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे रोशन लाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

रविवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बलजीत सिंह को घरौंडा में और रोशन लाल को असंध के दुपेड़ी में हुए कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। जजपा के दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए और पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करने का एलान किया। दोनों नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन




जजपा नेता को टिकट मिलने की भी थी चर्चा

जजपा से पहले बलजीत टूर्ण इनेलो के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। वह पानीपत से इनेलो के युवा प्रधान भी रहे। इनेलो के हलका असंध प्रधान के तौर पर भी उन्होंने कार्य किया। बाद में वह जजपा में शामिल हो गए। इन दिनों बलजीत टूर्ण का नाम बतौर करनाल लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में था। बलजीत टूर्ण ने कहा कि विश्वभर में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed