फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shiv Shankar agreed to the name Hari Om and danced on it.

Karnal News: हरि ओम नाम पे हुए राजी शिव शंकर.... पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shiv Shankar agreed to the name Hari Om and danced on it.
- श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में 49वां महाशिवरात्रि पर्व मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से 49वां महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। भजन मंडली ने, हरि ओम के नाम पे हुए राजी शिव शंकर भोले बाबा जी... गाया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
इस उपलक्ष्य में सोमवार को प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह पांच बजे शिव मंदिर में भगवान शिव शंकर की आरती करने के बाद श्रद्धालु पालकी लेकर चले। इस दौरान मिठ्ठन मोहल्ला, नवाब छत्ता, धोबी मोहल्ला, कोट मोहल्ला, सोरिया कुआं व जुंडला गेट एरिया भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने परिवार सहित शिव शंकर की आरती उतारी और मनोकामनाएं मांगी। पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रभातफेरी प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी से 24 फरवरी तक सांग का आयोजन होगा। सांगी बसेशर सिंह व सांगी मोहम्मद मीर प्रस्तुति देंगे। 24 फरवरी को रागिनी कंपीटिशन में पेप्सी शर्मा अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। 19 से 25 फरवरी तक शिव पुराण कथा का आयोजन सत्यनारायण मंदिर हनुमान गली में किया जाएगा। आचार्य मिथलेश नंदन जी कथा सुनाएंगे। इस अवसर पर संजय गोयल, अमरजीत मित्तल, ओमप्रकाश, सुशील, सोनू, हुकमा, जयभगवान, बीबी गुप्ता, अशोक, प्रवीण, श्याम, सुनील, मधु, पूनम, रोशनी व निशा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed