फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shiv Sandesh procession welcomed at many places in the city

Karnal News: शिव संदेश शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sandesh procession welcomed at many places in the city
- ब्रह्माकुमारी केंद्र की शिव संदेश शोभायात्रा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिव संदेश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ब्रह्माकुमारी केंद्र किसान बस्ती से शुरू होकर सुंदर नगर, लेबर चौक, सरकारी अस्पताल, परशुराम धर्मशाला, अनाज मंडी, आर्य समाज स्कूल, नील नगर मार्केट, चोपड़ा डेरी से होकर ब्रह्माकुमारी केंद्र पर पहुंची। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ।


शोभायात्रा का नेतृत्व माउंट आबू से आई प्रभा मिश्रा बहन ने किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव परमधाम से इस यात्रा पर फूलों की वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर शिवरात्रि की बधाई दी। प्रेम बहन ने कहा कि संगम युग पर परमपिता परमात्मा शिव अवतरित होकर हम बच्चों को वर्षा देते हैं। हमें चलते-फिरते परमात्मा को याद करना चाहिए। घरौंडा से आई रेनू बहन ने शोभायात्रा में नारे लगवाए। स्थानीय सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी संगीता बहन के नेतृत्व में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के बाद ब्रह्माकुमारी केंद्र पर शिव बाबा का झंडा लहराया गया। इसमें चक्षु, सुमन, पूनम, वीरेंद्र वर्मा, रामनाथ शर्मा, अनिल खन्ना, नरेंद्र, राकेश मग्गू, अशोक माहना तथा कुसुम खन्ना शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed