{"_id":"683b70e86da7ecd6e601d28d","slug":"shammi-bansal-became-member-of-central-footwear-industry-development-council-karnal-news-c-18-knl1008-659423-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शम्मी बंसल बने केंद्रीय फुटवियर उद्योग विकास परिषद के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शम्मी बंसल बने केंद्रीय फुटवियर उद्योग विकास परिषद के सदस्य
विज्ञापन
बोले- दुनिया में फुटवियर के आधुनिकीकरण के लिए करेंगे कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जूता उद्योग में विश्वस्तर पर पहचान बनाने वाली लिबर्टी शू कंपनी के प्रबंध निदेशक शम्मी बंसल को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। शम्मी बंसल ने कहा कि देश में ही नहीं बल्कि विश्वस्तर पर फुटवियर के आधुनिकीकरण पर कार्य करेंगे।
करनाल की कंपनी लिबर्टी शू जूता और चमड़ा उद्योग में धाक जमा चुकी है। कंपनी के प्रबंध निदेशक शम्मी बंसल, जो वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट (वीबीसीटी) के अध्यक्ष और हरियाणा के एचएसआईडीसी के स्वतंत्र निदेशक भी हैं। उन्हें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद का सदस्य बनाए जाने के बाद करनाल में भी उनके करीबियों में खुशी है। लोगों का मानना है कि इससे सिर्फ करनाल की शान ही नहीं बढ़ेगी बल्कि देश के जूता, चमड़ा सहित अन्य उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। शम्मी बंसल को काफी मेहनतकश उद्योगपति माना जाता है। लिबर्टी ग्रुप का पहले से कई देशों में बड़ा नेटवर्क है।
शम्मी बंसल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो उम्मीदें केंद्र सरकार ने उनसे की हैं, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।