फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sewer line will be constructed in Deha Basti and a concrete road will be constructed in Bhim Nagar.

Karnal News: डेहा बस्ती में सीवर लाइन और भीम नगर में बनेंगी पक्की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sewer line will be constructed in Deha Basti and a concrete road will be constructed in Bhim Nagar.
मंगल कॉलोनी की ढेहा बस्ती की मुख्य सड़क का शुभारम्भ करते विधायक जगमोहन आनंद । प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 6, 13, 14 और 15 में रहने वाले लोगाें को 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 13 विकास कार्याें की सौगात मिली है। इनमें हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण के दो और नगर निगम के 11 कार्य शामिल किए गए हैं। वीरवार को विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेनू बाला गुप्ता ने इनका शुभारंभ किया। इनमें सेक्टर-4 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ऑटो मार्केट स्थानांतरित करने से पहले सड़कों की विशेष मरम्मत, जलापूर्ति, सीवरेज, बरसाती पानी निकासी तथा पार्किंग के दो कार्यों की शुरूआत की गई। इस दोनों परियोजनाओं पर करीब 6.71 करोड़ की लागत आएगी।

इसके बाद वार्ड 6 में 1.16 करोड़ से होने वाले तीन विकास कार्यों, वार्ड 14 में 1.69 करोड़ से 5 विकास कार्यों, वार्ड 13 में 23.61 लाख से होने वाला एक विकास कार्य, वार्ड 15 में 45.17 लाख से होने वाले एक विकास कार्य और 1.87 करोड़ से पिंगली डेयरी कॉम्पलेक्स के कार्य की विधिवत शुरूआत की गई। उनके साथ वार्ड पार्षद संकल्प भंडारी, सुभाष चंद, अंकित तितोरिया, अमृत लाल जोशी, ईश कुमार गुलाटी तथा प्रियंका देवी व पार्षद प्रतिनिधि युद्घवीर सैनी व नगर निगम से कार्यकारी अभियंता ओपी करदम, प्रदीप कल्याण तथा सम्बंधित सहायक व कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेयर बोलीं-नए काम की शुरुआत है, ईंटे तो नहीं रख लेते

विकास कार्याें के शिलान्यास कार्यक्रम के तहत जब विधायक और मेयर वार्ड 13 के सदर बाजार की वकीलपुरा कॉलोनी में पहुंचे तो यहां ठेकेदार की ओर से पुरानी ईंटे रखवाई गई थी। इस पर मेयर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ईंटे तो नई रख लेते। यहां 23.61 लाख से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। मेयर ने कहा कि किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये करवाए जाएंगे कार्य-

1. वार्ड 6 मंगल कॉलोनी की ढेहा बस्ती की मुख्य सड़क और अंदर की लिंक गलियों में 83 लाख से सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

2. वार्ड 6 के जुंडला गेट स्थित सब फायर स्टेशन का 8.15 लाख से नवीनीकरण किया जाएगा।

3. वार्ड 6 में जुंडला गेट के नजदीक ओवर हैड वाटर टैंक से गुरु ब्रह्मनंद चौक तक जाने वाली सड़क का 24.80 लाख से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

4. वार्ड 14 के मोची मौहल्ला में विभिन्न जगहों पर 35.53 लाख से खुली ड्रेन को कवर किया जाएगा।

5. वार्ड 14 के सदर बाजार व साथ लगते क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर 31.98 लाख से खुली ड्रेन का कवर किया जाएगा।

6. वार्ड 14 इंदिरा कॉलोनी व रमेश नगर में 24.81 लाख से विभिन्न जगहों पर खुली ड्रेन का कवर किया जाएगा।

7. वार्ड 14 में संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल व भीम नगर में 10.85 लाख से सीमेंट कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी।

8. वार्ड 14 की इंदिरा कॉलोनी व पुराने मोची मौहल्ला की विभिन्न गलियों को 66.44 लाख से सीमेंट कंक्रीट से पक्का किया जाएगा।

9. वार्ड 13 सदर बाजार की वकीलपुरा कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र का 23.61 लाख से निर्माण किया जाएगा।

10. वार्ड 15 की गुड़ मंडी, बांसो गेट व कलंदरी गेट क्षेत्र में 45.17 लाख से इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाइलों की गलियों और सीवरेज का काम किया जाएगा।

11. पिंगली डेयरी कॉम्पलेक्स के दोनों हिस्सों की 1.87 करोड़ से चहारदीवारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed