Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven thousand rupees stolen from the temple donation box

Karnal News: मंदिर के दानपात्र से सात हजार रुपये चोरी

Sat, 17 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand rupees stolen from the temple donation box
मंदिर में चोरी करते आरोपी का सीसीटीवी
करनाल। गांव सौदापुर के बाबा मस्त नाथ मंदिर के दानपात्र से एक युवक सात हजार रुपये चोरी करके ले गया। चोरी की वारदात मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मंदिर के पुजारी प्रभात गिरि ने इसकी शिकायत निगदू थाना पुलिस को दी। पुजारी ने पुलिस को आरोपी की पहचान भी बताई और चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। निगदू थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुजारी ने बताया कि उन्हें शक था कि कोई पूजा के बहाने मंदिर में रखे दानपत्र से रुपये चोरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि वीरवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक पूजा के बहाने से आया और दानपत्रों से रुपये चोरी करके ले गया। जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें युवक रुपये चोरी करता हुआ दिखा। इसकी पहचान मोहड़ी गांव के शुभम के रूप में हुई। निगदू थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed