फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven thousand rupees looted from the laborer by showing a gun

बंदूक दिखाकर मजदूर से लूटे सात हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand rupees looted from the laborer by showing a gun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार रात नए बस स्टैंड के पास बाइक सवार तीन युवकों ने बंदूक के बल पर एक मजदूर से सात हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कराया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव सुपोर निवासी 19 वर्षीय संतोष ने बताया कि वह घरों में पीओपी लगाने का काम करता है और नीलोखेड़ी में पोल्ट्री फार्म पर किराए के मकान पर रहता है। मंगलवार को काम के दौरान उसे रात हो गई। जब वह करनाल से घर लौटने के लिए नए बस स्टैंड पर ऑटो से उतरा। उसी दौरान वहां पर एक बाइक पर तीन युवक आए। तीनों ने रुमाल से अपने चेहरे ढक रखे थे। इनमें से एक युवक ने बंदूक दिखाते हुए उससे पर्स और मोबाइल मांगा। उसने बंदूक को देखते हुए चुपचाप अपना पर्स और मोबाइल उन्हें दे दिया। पर्स में सात हजार रुपये थे। लूट के बाद तीनों बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। उसने आसपास के लोगों को बताया, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। जिसके बाद रात को ही पैदल जैसे-तैसे सदर थाना पुलिस पहुंचा और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed