फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   seven lakh froud on the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
seven lakh froud on the name of sending abroad
निगदू पुलिस थाना ने विदेश भेजकर नौकरी व पीआर दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने 7 लाख रुपये की ठगी की है। निगदू थाना में चमन गार्डन करनाल निवासी राकेश धवन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मुलाकात अश्वनी पासी उर्फ आशु निवासी जलाला से हुई। जिसने उसे पुर्तगाल भेजने के लिए साढे़ 6 लाख रुपये की मांग की। एजेंट अश्वनी ने मुझे विदेश में नौकरी दिलवाने पर जल्द से जल्द पीआर करवाने की बात कही। विदेश में नौकरी व पीआर होने की बात सुनकर उसके झांसे में आ गया और उसने जुलाई 2019 में 1 लाख रुपये नगद राशि उसके घर जाकर दिए वहीं 70 हजार रुपये रूस का वीजा लगवाने के लिए व 65 हजाररुपये वीजा फीस दी। रूस भेजने के बाद एजेंट अश्वनी के विदेशी दोस्त एलक्स ने मुझसे 5 हजार यूरो लिए और मेरा मोबाइल, पासपोर्ट व कपडे़ छीन लिए गए। मुझे कहा गया कि जब पुर्तगाल पहुंचोगे तो ये सामान वापस मिल जाएगा। उन्होंने जंगल के रास्ते पुर्तगाल भेजा वहां सात महीने बिना काम के रहा। घर वापस आने पर मैंने एजेंट अश्वनी से 7 लाख रुपये वापस मांगे तो उसने मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीतामाई पुलिस चौकी इंजार्च सुरेन्द्र सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी अश्वनी के खिलाफ थाना निगदू में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed