फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Servant was beaten to death for going home wearing slippers

Karnal News: घर में चप्पल पहनकर जाने पर की थी नौकर की पीट-पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Servant was beaten to death for going home wearing slippers
आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजनों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक, शव पोस्टमार्टम हाउस में छोड़कर गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/कुंजपुरा। घर में चप्पल पहनकर घुसने पर मालिकों ने 50 वर्षीय नौकर प्रेमचंद को बेरहमी से पीटा था। इस कारण उसकी चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी मालिकों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को परिजन भड़क गए और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को गिरफ्तारी होने तक उठाने से इंकार कर दिया। परिजनाें और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। परिजन पोस्टमार्टम हाउस में शव छोड़कर चले गए।
मंगलवार शाम करीब चार बजे कुंजपुरा के गांव चुर्नी निवासी मृतक प्रेमचंद के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। डीएसपी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी के आश्वासन के बाद भी परिजन नहीं माने। परिजन शव न उठाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। जांच चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के इन आश्वासनों पर परिजन नहीं माने। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे, शव को उठा लें। जिस पर परिजनों ने कहा कि जब गिरफ्तार कर लेंगे, तब शव उठा लेंगे। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी है कि 72 घंटे में शव नहीं उठाया तो वे अंतिम संस्कार देंगे। करीब एक घंटे हंगामा चला। जिसके बाद परिजन घर लौट गए। बुधवार सुबह 10 बजे फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते वक्त बेटे को बताई थी आपबीती चप्पल पहनकर जाने पर लाठी-डंडों से पीटा
मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि गांव चुर्नी निवासी एक परिवार के घर में पिता प्रेमचंद पिछले 10 वर्ष से काम करते थे। शनिवार की सुबह पांच बजे काम करने गए थे। सुबह करीब छह से सात बजे के बीच मालिक ने काॅल कर उससे कहा कि पिता ने शराब पी रखी है, उसे लेकर जाओ। जब वह मालिक के घर पहुंचे तो पिता अधमरे हालत में थे। उनके सिर, पैर के अंगूठे, गर्दन कई जगहों पर चोट के निशान थे। खून बह रहा था।

चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में पिता को होश आया तो बताया कि घर के अंदर चप्पल पहनकर चले जाने पर मालिक बलविंद, उसके चचेरे भाई सूबेदार परविंदर उसकी पत्नी ने बुरी तरह पीटा। उसी दिन शाम को पिता की मौत हो गई। मंगलवार को शव करनाल लेकर आए, लेकिन मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया। बेटे ने आरोप लगाया कि मालिक पिता से गलत व्यवहार करता था। उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता था।
मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दो बार आरोपियों से पूछताछ की जा चुकी है। मामले की जांच चल रही है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- तरसेम चंद, एसएचओ, कुंजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed